विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi Songs: आजादी से पहले होली पर बना फर्स्ट सॉन्ग, 'मदर इंडिया' निर्देशक ने शुरू किया था रंगीन गीतों का ट्रेंड

Published: Sat, 23 Mar 2024 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 07:37 PM (IST)

होली के पावन पर्व को लेकर हिंदी सिनेमा की फिल्मों में कई शानदार गाने बने हैं। माना जाता है होली ...और पढ़ें

होली पर पहला गाना इस मूवी में बना (Photo Credit-Instagram)
होली पर पहला गाना इस मूवी में बना (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में हुई थी शुरुआत
  2. बॉलीवुड गानों के बिना अधूरा होली का जश्न
  3. होली वाला पहला गाना इस फिल्म में बना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रंग बरसे भीगे चुनर वाले, हुलिया में उड़े रे गलाल। होली के पावन पर्व को लेकर हिंदी सिनेमा के शानदार गीतों की लिस्ट काफी लंबी है। इन गीतों के बिना रंगे को इस फेस्टिवल का जश्न हमेशा अधूरा माना जाता है। हवा में गुलाल और डीजे पर होली स्पेशल सॉन्ग्स (Holi Songs) की प्लेलिस्ट इस दिन खासतौर पर ऑन रहती है। 

लेकिन क्या आपक पता है कि होली के त्योहार पर फिल्मों में सॉन्ग बनाने के शुरुआत कब से हुई। कौन सा वो निर्देशक था, जिसके जहन में ये विचार आया कि इस कलरफुल फेस्ट पर गीत और संगीत का तड़का लगाया जाए। आइए उस फिल्म और डायरेक्टर के बारे में विस्तार में जानते हैं। 

इस निर्देशक ने की होली गीत की शुरुआत

बचपन से हम सब होली को लेकर तमाम सदाबहार गीत सुनते आ रहे हैं। जिसमें नए और पुराने जमाने गाने शामिल हैं। लेकिन इसका आरंभ ब्लैक एंड व्हाइट के दौर से हुआ है। साल था 1940 और फिल्म का नाम था औरत। जी हां इस फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था। 

ये वही महबूब खान जिन्होंने भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्म मदर इंडिया का निर्माण किया था। होली पर गाना बनाने का विचार सबसे पहले उन्हीं के जहन में आया था और सरदार अख्तर, याकूब और सुरेंद्र स्टारर इस फिल्म होली के त्योहार पर पहली बार गाना सुनने को मिला।

ये भी पढ़ें- Holi 2024: 'रंग बरसे...' के बिना नहीं सजती महफिल, मीरा के भजन से बना है ये आइकॉनिक सॉन्ग, इन गानों का इतिहास भी है खास

क्या था गाने का नाम

होली के गानों के लेकर टाइटल हमारे आपके यादाश्त में ज्यादार ताजा रहते हैं। औरत फिल्म का होली गीत भी आज के बाद से आपके फेवरेट होली गीत में शामिल हो जाएगा।  इस गीत के बोल- आज होली खेलेंगे साजन के संग। इस गाने का सिंगर अनिल बिश्वास ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। 

जबकि सफदार आह ने इसके शानदार बोल लिखे थे। अनिल सिर्फ इसे गाया ही नहीं बतौर म्यूजिक डायरेक्टर उन्होंने औरत के आज होली खेलेंगे साजन से संग को तैयार किया। अपने समय के हिसाब से होली को लेकर महबूब खान की फिल्म का ये गीत काफी उम्दा माना गया।

फिल्म में एक नहीं दो होली गीत

इसके अलावा फिल्म होली को लेकर और गाना था, जिसके बोल थे कि जमुना तट पर होली खेलत श्याम। अनिल बिश्वास ने इस गानों को भी तैयार किया। कुल मिलाकार कहा जाए तो महबूब खान ने ही फिल्मों में होली को लेकर गीत बनाने का ट्रेंड शुरू किया था, जो मौजूदा समय तक कायम है। 

होली पर हिंदी सिनेमा के बेस्ट सॉन्ग

           गाना      फिल्म
    आज होली खेलेंगे साजन के संग     औरत
     होली के दिन दिल मिल जाते      शोले
     आज न छोड़ेंगे     कटी पतंग
     नीला पीला हरा गुलाबी     आप बीती
     जुगी जी धीरे-धीरे    नदियां के पार
     रंग बरसे भीगे चुनर वाली    सिलसिला
      होली आई रे     मदर इंडिया
       होली खेले रघुवीरा     बागवान

इसके अलावा बलम पिचकारी, गो पागल, लेट्स प्ले होली और मारो भरके पिचाकारी जैसे कई ऐसे गानें जो होली के उत्सव के जश्न को दोगुना कर देते हैं। यकीनन तौर पर होली के अवसर पर ये बेहतरीन गीत आपकी भी होली और अधिक यादगार और रंगीन बन सकती है। 

ये भी पढ़ें- Holi 2024: गौरी को टंकी में डुबोकर Shah Rukh Khan ने जब खेली थी होली, सुभाष घई की पार्टी में खूब छिटके मस्ती के रंग