Move to Jagran APP

Holi 2022: गुजरे जमाने के ये 10 सुपरहिट गाने हमेशा से रहे हैं लोगों की पहली पसंद, सुनें होली के 10 सदाबहार सॉन्ग

बॉलीवुड के ऐसी कई गाने हैं जिनको सुने बिना होली का त्योहार पूरा नहीं होता है। गुजरे जमाने के ऐसी कई गाने हैं जिन्हें लोग हर होली पर सुनना पसंद करते हैं। आज हम आपको उन्हेें गानों के बारे में बताते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Thu, 17 Mar 2022 04:10 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2022 04:10 AM (IST)
होली का सुपरहिट गाना रंग बरेस सुनरवाली , तस्वीर : यूट्यूब- YRF

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में होली को लेकर तैयारियां शुरू हो गए हैं। रंगों के इस त्योहार को हमेशा से अलग-अलग अंदाज में मनाते आए हैं। होली पर सभी लोग ठंडाई और पकवान बनाकर इस दिन को और भी ज्यादा खास मनाते हैं, लेकिन फिल्मी गानों के बिना यह त्योहार एकदम अधूरा है। यही वजह है जो बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर होली पर गाने बनते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको होली के सुपरहिट गानों से रूबरू करवाते हैं।

loksabha election banner

गाना- रंग बरसे सिलसिला

होली का त्योहार अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गए इस गाने के बिना अधूरा मनाता जाता रहा है। होली के मौके पर आप गली-मौहल्लों में इस गाने पर लोगों को झूमते हुए देख सकते हैं। गाना 'रंग बरसे सिलसिला' साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला का है। इस गाने को खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज में गया है।

गाना- आज न छोड़ेंगे

यह गाना सुपरस्टार राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। होली की मस्ती से भरे इस गाने को मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने अपनी शानदार आवाज में आया है। वहीं इस गानें में लता मंगेशकर ने उनका साथ दिया है। गाना 'आज न छोड़ेंगे' साल 1971 में आई फिल्म कटी पतंग का है।

गाना- अरे जा रे हट नटखट

यह गाना साल 1959 में आई फिल्म नवरंग का है। होली पर आधारित यह काफी पूरा गाना है। इस गाने को अभिनेता महिपाल पर फिल्माया गया है। 'अरे जा रे हट नटखट' गाने में दिग्गज गायिका आशा भोंसले और गायक महेंद्र कपूर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है।

गाना- अंग से अंग लगाना

यह भी होली के सदाबहार गानों में से एक है। यह गाना साल 1993 में आई फिल्म डर का है। 'अंग से अंग लगाना' गाने को शाह रुख खान, जूही चावला, सनी देओल और अनुपम खेर पर फिल्माया गया है। इस गाने में लता मंगेशकर, देवकी पंडित, पामेला चोपड़ा, सुदेश भोसले, विनोद राठौड़, अलका याज्ञनिक और कविता कृष्णमूर्ति जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है।

गाना- होली आई होली रे

होली का यह खूबसूरत नगमा फिल्म मशाल का है। यह फिल्म साल 1984 में आई थी। 'होली आई होली रे' गाने को अभिनेता अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने में लता मंगेशकर, किशोर कुमार और महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी है। होली के मौके पर आप इस गाने हर जगह बजते हुए सुन सकते हैं।

गाना- होली आयी रे कन्हाई

यह गाना सुपरहिट फिल्म मदर इंडिया का है। यह फिल्म साल 1957 में आई थी। इस गाने को सुनील दत्त पर फिल्माया गया है। 'होली आयी रे कन्हाई' गाने में शमशाद बेगम ने अपनी आवाज दी है। यह गाना भी कई लोगों की पहली पसंद रह है।

गाना- मल दे गुलाल मोहे

इस गाना साल 1982 में आई फिल्म काम चोर का है। इस गाने को राकेश रोशन और रेखा पर फिल्माया गया है। 'मल दे गुलाल मोहे' गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। होली के मौके पर आज इस गाने को भी सुन सकते हैं।

गाना- होली के दिन

यह भी होली के सदाबहार गानों में से एक हैं। होली का यह गाना ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का है। इस गाने को अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया है। 'होली के दिन' गाने में किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। फिल्म शोले साल 1975 में आई थी।

गाना- होरी खेले रघुवीरा

इस गाने पर अभिनेता अमिताभ बच्चन पर फिल्माया है। इस सुपरहिट गाने में अमिताभ बच्चन, सुखविंदर सिंह, उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज दी है। 'होरी खेले रघुवीरा' गाना साल 2003 में आई फिल्म बागबान का है। यह गाना हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.