क्लब में रोते दोस्त को देखकर बनाया सुपरहिट गाना, हिमेश रेशमिया ने सुनाया 'आशिक बनाया आपने' का अनसुना किस्सा
हिमेश रेशमिया ने कोमल नाहटा के शो में अपने सुपरहिट गाने 'आशिक बनाया आपने' की प्रेरणा का खुलासा किया।
-1793269656999_m.webp)
हिमेश को आशिक बनाया आपने के लिए कहां से मिली प्रेरणा
HighLights
हिमेश रेशमिया ने बताई आशिक बनाया आपने की कहानी
सिंगर को कहां से आया था गाने का विचार
हिमेश ने पिता को किस चीज का दिया श्रेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने बॉलीवुड को कई शानदार गाने दिए हैं। उनके म्यूजिक में कुछ ऐसी बात होती है कि ये लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में हिमेश ने अपनी सबसे स्पेशल और सुपरहिट एल्बम पर बात की।
कोमल नाहटा के ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ में हिमेश रेशमिया ने ‘आशिक बनाया आपने’ के पीछे की अनसुनी कहानी बयां की। उन्होंने कहा कि 'वह दर्द से रो रहा है।'
सिंगर ने खुद बताई गाने के पीछे की कहानी
ट्रेड एनालिस्ट्स कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है। इस सीजन में मशहूर गायकों,संगीतकारों और संगीत जगत के दिग्गजों की रचनात्मक यात्रा, उनकी प्रेरणाओं और उस संगीत के पीछे छिपी अनकही कहानियों पर रोशनी डाली जा रही है।
इस सीरीज के लेटेस्ट एपिसोड में हिमेश रेशमिया ने शिरकत की। भारतीय मनोरंजन जगत में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हिमेश रेशमिया ने संगीतकार, गायक और अभिनेता के रूप में दशकों से कई सुपरहिट गाने दिए हैं। शो में कोमल नाहटा के साथ बेबाक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने आइकॉनिक गाने ‘आशिक बनाया आपने’ के पीछे की भावनात्मक प्रेरणा का खुलासा किया।

डांस करते हुए रो रहा था दोस्त
इस अनुभव को याद करते हुए हिमेश ने कहा,'आशिक बनाया गाने के दौरान मैं अपने दोस्तों के साथ एक लाउंज में था। मेरे दोस्तों में से एक वहां डांस कर रहा था, रो रहा था और शराब पी रहा था। वह भी एक ही समय पर।
बैकग्राउंड में एक बढ़िया संगीत बज रहा था, लेकिन शायद उस व्यक्ति की किसी से जुड़ी कोई बुरी याद थी, जिसकी वजह से वह भावुक हो गया था। उस पल मैंने जिस भावनात्मक जुड़ाव को महसूस किया, वही इस गाने की प्रेरणा बना।'
क्लब में बजने के लिए था परफेक्ट
उस समय तक किसी ने वास्तव में इस तरह का प्रयोग नहीं किया था। एक ऐसा गाना जिसकी धुन बेहद उदास, गहरी और दर्द से भरी हो, उसे एक खूबसूरत याद के साथ जोड़ना। इसके बोल ऐसे होने चाहिए, जिनसे हर कोई खुद को जोड़ सके। फिर सही म्यूजिक प्रोडक्शन के साथ ऐसा ट्रैक तैयार किया जाए, जो क्लब में बजने के लिए भी उपयुक्त हो।
अगर आप इसका वीडियो देखें, तो उसमें वह लड़का दर्द से रो रहा है। क्लब में उसके आसपास डांस कर रहे लोगों से उसका कोई जुड़ाव नहीं है। वह अपने ही दर्द की दुनिया में खोया हुआ है, जबकि संगीत बज रहा है और बीट्स लगातार चल रही हैं। इसके बावजूद, यह बेहद भावुक और दर्द से भरा गाना है।
सैड रिमिक्स बनाना आसान काम नहीं - हिमेश
उस दौर में उदास गानों के रीमिक्स बहुत आम नहीं थे। मैं यह नहीं कह रहा कि ऐसा करने वाला मैं पहला व्यक्ति था। हालांकि, इस तरह की अवधारणा और दूरदृष्टि होना मेरे लिए एक बड़ा फायदा था, जिसका श्रेय मेरे पिता को जाता है।
