विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन को लेकर पर फैंस ने चलाया कैंपेन, कहा- ‘नो अक्षय नो हेरा फेरी 3’

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2022 04:57 PM (IST)

Hera Pheri 3 हाल ही में परेश रावल में हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन के होने का आधिकारिक घोषणा ...और पढ़ें

Hera Pheri 3: Fans start campaign on Karthik Aryan in Hera Pheri 3, says-No Akshay No Hera Pheri 3
Hera Pheri 3: Fans start campaign on Karthik Aryan in Hera Pheri 3, says-No Akshay No Hera Pheri 3

नई दिल्ली, जेएनएन। Hera Pheri 3: परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हेरा फेरी के तीसरे पार्ट को लेकर  सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में कई नए स्टार नजर आ सकते हैं। हाल ही में परेश रावल ने एक फैन से सवाल का जवाब देते हुए आधिकारिक तौर पर बताया कि कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन उन्होंने ये खुलासा नहीं किया की अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।  

परेश रावल ने किया कंफर्म

 

हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म और फिल्म में कार्तिक के शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस थोड़े नाराज दिख रहे हैं और मेकर्स से तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार को लेने का आग्रह कर रहे हैं।  

फैंस ने शुरू किया कैंपेन

वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन के होने की घोषणा के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि अक्षय कुमार फिल्म से बाहर हो सकते हैं और मेकर्स से फिल्म ने अक्षय को लेने की अपील कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर नो अक्षय नो हेरा फेरी 3 से कैंपेन भी शुरू कर दिया है।  

एक फैन ने हेरा फेरी की जानकारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा. अक्षय कुमार की जगह राजू के किरदार में किसी और को देखने की नहीं सोच सकते। उन्होंने सच में राजू की भूमिका को प्रतिष्ठित बना दिया है। नो अक्षय नो हेरा फेरी 3। दूसरे फैन ने लिखा, हम अक्षय कुमार के बिना हेरा फेरी 3 के बारे में नहीं सोच सकते। नो अक्षय नो हेरा फेरी 3।

जबकि एक अन्य फैंस ने लिखा, अगर परेश रावल हेरा फेरी के हार्ट हैं तो अक्षय कुमार इस फिल्म की आत्मा हैं और आत्मा के बिना बनी हेरा फेरी 3 एक मृत शरीर की तरह होगी। नो अक्षय नो हेरा फेरी 3।

वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, हेरा फेरी 2 बनेगी ही नहीं, जिसमें अक्षय कुमार ना हों और बनती है तो वो फिर, हेरा फेरी कैसे हुई।  

आपको बता दें, हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2000 में आया था, जिसको दर्शकों का काफी अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को मिली सफलता के बाद मेकर्स ने छह सालों बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया था। नीरज वोरा के निर्देशन में बना फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस को खूब गुदगुदाया है।

अगले साल रिलीज हो सकती है फिल्म

बताया जा रहा है कि इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के तीसरे पार्ट को निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में तैयार किया जाएगा और इन दिनों मेकर्स फिल्म की कहानी को पूरा करने में जुटे हुए हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Ananya Wishes Aryan Birthday: अनन्या पांडे ने आर्यन खान को दिए जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की चाइल्डहुड तस्वीर