विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं होंगे 'हेरा फेरी 3' का पार्ट

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2022 07:00 PM (IST)

Hera Pheri 3 कॉमेडी ड्रामा फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के ना होने को लेकर फैंस थोड़े निराश ...और पढ़ें

Akshay Kumar revealed will not part of Hera Pheri 3 know what the reason.
Akshay Kumar revealed will not part of Hera Pheri 3 know what the reason.

नई दिल्ली, जेएनएन। Hera Pheri 3: हाल ही में परेश रावल ने हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन को होने की घोषणा की थी, जिसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के फिल्म में शामिल होने के लिए कैंपेन चला रहे हैं। इस पूरे घटना क्रम पर अब खुद अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि वो हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं।

‘मुझे भी है दुख…’

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, बहुत से लोगों की तरह इस फिल्म से मेरी भी कई यादें हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों में इस फिल्म का तीसरा पार्ट नहीं बना। मुझे ये फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था। मैं वही करना चाहता हूं, जो लोग देखना चाहते हैं और इसलिए मैं फिल्म से पीछे हट गया। मैं इस बात से भी दुखी हूं कि इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सका।

कार्तिक निभाएंगे अक्षय का किरदार?

बता दें कि सोशल मीडिया पर चर्चा हैं कि हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के बाहर होने के बाद अब राजू का किरदार कार्तिक आर्यन निभाएंगे। हालांकि अभी हेरा फेरी 3 के कास्ट को लेकर मेकर्स ने कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

आपको बता दें, हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2000 में आया था, जिसको दर्शकों का काफी अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म को मिली सफलता के बाद मेकर्स ने छह सालों बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया था। नीरज वोरा के निर्देशन में बना फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस को खूब गुदगुदाया है।

अगले साल रिलीज हो सकती है फिल्म

बताया जा रहा है कि इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म के तीसरे पार्ट को निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में तैयार किया जाएगा और इन दिनों मेकर्स फिल्म की कहानी को पूरा करने में जुटे हुए हैं। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में कार्तिक आर्यन को लेकर पर फैंस ने चलाया कैंपेन, कहा- ‘नो अक्षय नो हेरा फेरी 3’