विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्म बदलकर की थी शादी, 45 साल तक रही थीं सुहागन; वेटरन एक्ट्रेस ने कभी नहीं मनाया करवाचौथ?

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:27 AM (IST)

करवाचौथ के दिन पर सिनेमा जगत की तमाम अभिनेत्रियां इसका जश्न मनाती हैं। हालांकि, एक एक्ट्रेस ने इस पर्व कभी भी पब्लिकली सेलिब्रेट नहीं किया है।

इस एक्ट्रेस ने नहीं मनाया करवाचौथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इस एक्ट्रेस ने नहीं मनाया करवाचौथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अभिनेत्री ने कभी नहीं मनाया करवाचौथ

  2. इस बॉलीवुड सुपरस्टार संग रचाई थी शादी

  3. 45 साल तक थामे रखा एक दूसरे का हाथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ (Karwa Chauth)  का व्रत सदियों से महिलाएं रखती आ रही हैं। सिनेमा जगत की तमाम अभिनेत्रियां भी इस पावन पर्व को मनाती हैं और सोशल मीडिया पर अपने-अपने हसबैंड संग तस्वीरें भी साझा करती हैं। 

लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदी सिनेमा की एक वेटरन एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिसने शायद ही कभी करवाचौथ सेलिब्रेट किया हो और सार्वजिनक तौर पर इसका जश्न मनाया हो। उस अभिनेत्री ने एक दिग्गज अभिनेता संग शादी रचाई थी और वह 45 साल तक सुहागन भी रही। आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा है-

इस अभिनेत्री ने नहीं कभी नहीं मनाया करवा चौथ

सिनेमा जगत के सितारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया, इंटरव्यू या फिर किसी ऑटोबायोग्राफी के जरिए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पता चलता है। लेकिन जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसने पब्लिकली कभी करवाचौथ को सेलिब्रेट किया हो, इसका कोई सबूत कहीं भी नहीं मिलता है। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हेमा मालिनी हैं। 

यह भी पढ़ें- 40 सालों से 'करवाचौथ एंथम' बना हुआ है Rishi Kapoor का गाना, पतियों के सम्मान में लिखा गया था कल्ट गीत

karwachauth (1)

जी हां सिनेमाई गलियारों में हुईं चर्चाओं के के आधार पर ये दावा किया जाता है। हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने दिवंगत पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र के साथ कभी करवाचौथ नहीं मनाया था।

hemamalini

हालांकि, जागरण इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। हेमा के करवाचौथ न मनाने का दावा इस वजह से भी मजबूत प्रतीत होता है, क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र संग हर छोटे पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, लेकिन कभी भी करवा चौथ को लेकर कुछ भी शेयर नहीं किया। 

धर्म बदलकर हुई थी शादी

हेमा मालिनी अभिनेता धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी रहीं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। हेमा और धर्मेंद्र की शादी के खिलाफ अधिकतर लोग थे। ही-मैन की पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था और हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना गैर-कानूनी था।

karwachauth

इसलिए हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक प्लान बनाया और धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल लिया। इसके बाद धर्मांतरण के समय धर्मेंद्र ने अपना नाम 'दिलावर खान' और हेमा मालिनी ने 'आयशा बी' रखा। 2 मई 1980 को इन दोनों कलाकारों ने एक दूसरे से निकाह किया था। 

45 साल तक रहीं सुुहागन 

हेमा मालिनी के साथ शादी करने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी दोनों फैमिली के बीच संतुलन बनाए रखा। हेमा कभी अपने पति के पैतृक घर नहीं गईं। बीते साल 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया और इस तरह से बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल 45 साल तक सुहागन रहीं। 

यह भी पढ़ें- 45 साल पुराने गाने ने बदला था Hema Malini का 'नसीब', स्वर कोकिला ने गाया था 'किट्टी पार्टी' एंथम