विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 साल पुराने गाने ने बदला था Hema Malini का 'नसीब', स्वर कोकिला ने गाया था 'किट्टी पार्टी' एंथम

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:32 AM (IST)

अभिनेत्री हेमा मालिनी का 45 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ था, जो आज भी किट्टी पार्टी एंथम के तौर पर जाना जाता है।

हेमा मालिनी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

हेमा मालिनी का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. लता मंगेशकर ने गाया था कल्ट गीत

  2. हेमा मालिनी की फिल्म से रखता है नाता

  3. 45 सालों से खूब सुना जा रहा है गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने शानदार एक्टिंग करियर के दौरान कई यादगार फिल्मों में काम किया है। 70 से लेकर 80 दशक के बीच बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने बैक टू बैक हिट फिल्में देकर लेडी सुपरस्टार का टैग हासिल किया। 

इस आधार पर आज हम आपको हेमा मालिनी के करियर की एक कल्ट क्लासिक फिल्म के ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 45 सालों से किट्टी पार्टी का एंथम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है-

हेमा मालिनी का किट्टी पार्टी एंथम

एक्ट्रेस हेमा मालिनी के जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। श्रोताओं के दिलों को छूने वाला ये सॉन्ग अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर आइकॉनिक मूवी नसीब से नाता रखता है, जिसे साल 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। गाने के बोल हैं- मेरे नसीब में... (Mere Naseeb Mein)।

यह भी पढ़ें- जया बच्चन के लिए लता मंगेशकर ने गाया 'प्यार का नगमा', 52 साल पहले आया था 'मीठा दर्द' देने वाला गीत

merenaseebmeinsong

कहा जाता है कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की मधुर आवाज में हेमा का ये गीत महिलाओं की किट्टी पार्टी में खूब बजता है। इस गीत की मधुरता और खूबसूरत बोल आपके दिल और दिमाग में घर कर जाएंगे। जिस तरह से हेमा ने इस गाने पर परफॉर्मेंस दी थी, वह देखना वाकई काबिल-ए-तारीफ माना जाता है। 

मालूम हो कि नसीब (Naseeb) फिल्म के टाइटल ट्रैक के तौर पर मेरे नसीब में... गाने को उस दौर का सबसे पसंदीदा सॉन्ग माना गया था। इतना ही नहीं लता मंगेशकर द्वारा गाए गए सबसे बेहतरीन और यादगार गीतों में हेमा के इस गाने का नाम जरूर शामिल होता है, जो ये बताने के लिए काफी है कि नसीब का ये गीत कितना अधिक लोकप्रिय है। 

इन दिग्गजों की मदद से बना था गीत

बात की जाए अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर नसीब के टाइटल सॉन्ग मेरे नसीब में... की मेकिंग के बारे में तो इस गीत को बनाने में सबसे बड़ा योगदान संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के संगीत और गीतकार आनंद बक्शी द्वारा लिए गए खूबसूरत लिरिक्स का भी रहा था। जिसकी वजह से लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया है।

यह भी पढ़ें- आशिकों का हाल-ए-दिल बयां करती है Madhubala की आइकॉनिक कव्वाली, 66 साल बाद भी इसे गाकर प्यार का इजहार कर रहे लोग