40 सालों से 'करवाचौथ एंथम' बना हुआ है Rishi Kapoor का गाना, पतियों के सम्मान में लिखा गया था कल्ट गीत
29 अक्टूबर को कई शादीशुदा महिलाएं करवाचौथ का व्रत कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको एक ऐसे ...और पढ़ें

40 सालों से करवाचौथ पर घर-घर में बजता है ये गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
ऋषि कपूर का ये गाना करवाचौथ पर पतियों को किया जाता है डेडिकेट
40 साल पहले अनुराधा पौडवाल की आवाज में हुआ था सुपरहिट
करवाचौथ फेस्टिवल पर हर महिला पति के लिए गाती है ये गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करवाचौथ का त्यौहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। वह पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर चांद देखने के बाद ही पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी करवाचौथ के व्रत की मान्यताओं को बखूबी दिखाया गया है।
29 अक्टूबर को मनाए जा रहे करवाचौथ के इस खास फेस्टिवल पर अब तक बॉलीवुड में कई गाने बन चुके हैं, लेकिन 40 साल से ऋषि कपूर पर फिल्माए स्पेशल सॉन्ग को आज तक कोई रिप्लेस नहीं कर पाया है। कौन सा था वह करवाचौथ स्पेशल वह गाना, जिसे पतियों के सम्मान में लिखा गया था, चलिए बताते हैं।
40 साल से करवाचौथ पर घरों में बज रहा है ये गीत
पिछले 40 सालों से करवाचौथ पर जो गाना सबसे ज्यादा घरों में पत्नियां पतियों के लिए बजाती हैं। वह राधिका सरथकुमार और ऋषि कपूर पर आधारित है। गाने के बोल हैं 'भला है बुरा है जैसा भी है मेरा पति मेरा देवता है' (Bhala Hai Bura Hai Jaisa Bhi Hai Song)। यह साल 1986 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म नसीब अपना-अपना का गाना है।
गाना उस सिचुएशन पर फिल्माया गया है, जहां फराह नाज उर्फ राधा, चंदो (राधिका सरथकुमार) के पति को बुरा भला कहती है। पति की बुराई सुनकर चंदो का मन भर आता है और वह राधा को उसके पति को कोसने से रोकती है। वह नीचे जाकर रोने लगती है और बुरा है भला है गाना गुनगुनाती है।

अनुराधा पौडवाल की आवाज में हुआ अमर
नसीब अपना-अपना में भला है बुरा है गाने को भजन गायिका अनुराधा पौडवाल और सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के कंपोज किया और लिरिक्स एस.एच बिहारी ने लिखे हैं। फिल्म के इस गाने को यूट्यूब पर 83 लाख 20 हजार व्यूज मिले हैं।
क्या थी नसीब अपना-अपना की कहानी?
जिन्होंने साल 1986 में रिलीज हुई टी.रामा राव के निर्देशन में बनी फिल्म नसीब अपना-अपना नहीं देखी, उन्हें बता दें कि फिल्म की कहानी भीम शंकर और रामलाल की गहरी दोस्ती से शुरू होती है, जहां भीम बिना मिले अपने दोस्त से ये वादा करता है कि वह अपने बेटे किशन की शादी चंदो से ही करवाएगा। जब दोनों बड़े होते हैं तो भीम जबरदस्ती दोनों की शादी करवा देता है।
Video Credit- T-series bollywood classics
भीम की बात न टाल सकने के कारण किशन भी बेमन से शादी कर लेता है। एक दिन चंदों शहर आती है तो राधा का भाई दीपक उसे घर में ले आता है, जहां वो राधा के गले में किशन के नाम का मंगलसूत्र देखकर हैरान हो जाती है। वह उसी घर में रहने लगती है और फिर कैसे धीरे-धीरे किशन को चंदो से हमदर्दी के साथ प्यार होने लगता है कहानी इसी बारे में हैं।
नसीब अपना-अपना में दिखे थे ये सितारे
राधिका सरथकुमार और ऋषि कपूर के अलावा फिल्म नसीब अपना-अपना में फराह नाज, अमरीश पुरी, सत्येन कप्पू , सीमा देओ, राकेश बेदी, गुलशन कुमार जैसे सितारों ने काम किया था।
यह भी पढ़ें- टेढ़ी चोटी बनाकर जीता दिल, Rishi Kapoor की रहीं हीरोइन; मां की मौत के चंद मिनटों बाद शूट किया कॉमेडी सीन
यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor की 40 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी बंपर कमाई, 'टेढ़ी चोटी' ने करवाया था हिट
