विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उनके बिना जिंदगी खाली...', Dharmendra की याद कर टूटीं Hema Malini; डेथ एनिवर्सरी पर शेयर की पुरानी तस्वीरें

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

धर्मेंद्र की पहली डेथ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी बुरी तरह से टूट गईं। उन्होंने शोले एक्टर को याद करते हुए कई पुरानी तस्वीरे शेयर कर ऐसा कैप्शन लिखा, जिसे देख फैंस की आंखें भी नम हो गईं। 

धर्मेंद्र को खोने के गम से नहीं उभर पाईं हेमा मालिनी

धर्मेंद्र को खोने के गम से नहीं उभर पाईं हेमा मालिनी

HighLights

  1. धर्मेंद्र की डेथ एनिवर्सरी पर टूट गईं हेमा मालिनी

  2. हेमा मालिनी ने शेयर की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें

  3. हेमा मालिनी ने अपने अस्तित्व को लेकर बोली ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। धर्मेंद्र के जाने का गम जितना उनके चाहने वालों को हुआ, उससे कई ज्यादा पीड़ा अभिनेता के परिवार ने सही। 24 नवंबर 2026 को अभिनेता के निधन को एक साल पूरा हो गया, लेकिन आज भी शोले एक्टर को याद करके उनके बेटों सनी देओल और बॉबी देओल अपने आंसू नहीं रोक पाते।

सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा हेमा मालिनी भी कई मौकों पर पति धर्मेंद्र को याद करती दिखीं। हाल ही में धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी (Hema Malinik) ने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी प्यारी फोटोज शेयर की। उन्हें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने जो कैप्शन लिखा उसे पढ़कर फैंस का दिल भर आया।

धर्मेंद्र ने कसकर पकड़ा पत्नी हेमा मालिनी का हाथ

हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) संग बेहद ही दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की। पहली फोटो में जहां दोनों अपने पेट डॉग के साथ खड़े हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में धर्मेंद्र ने बड़े ही प्यार से हेमा मालिनी का हाथ थामा हुआ है। अन्य फोटो में दोनों सुपस्टार मोबाइल में कुछ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

Untitled Design - 2026-11-24T150251.472

पुरानी फोटोज की सीरीज शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा, "पूरा एक साल निकल गया, लेकिन मेरा दुख जरा भी कम नहीं हुआ है। मैं एक ऐसे इंसान को खोने का शोक मना रही हूं, जो सिर्फ मेरे लिए पति नहीं थे, बल्कि दोस्त, गाइड और प्रेरणा थे। वो मेरी हिम्मत थे, सच कहूं तो मेरा पूरा अस्तित्व थे।"

Untitled Design - 2026-11-24T154420.070

'उनके बिना जिंदगी खाली हो गई है'

हेमा मालिनी ने पोस्ट में आगे लिखा, "उनके बिना जिंदगी बहुत खाली-खाली लगती है। उनकी प्रभावशाली पर्सनैलिटी, उनका कोमल स्वभाव उनके पूरे अस्तित्व में झलकता था। वह जिन्हें भी अपनी जिंदगी में जानते थे उन सब तक अपना प्यार पहुंचाते थे। वो एक ऐसी अनोखी शख्सियत थे, जो सफलता के शिखर पर बैठकर भी अपने रूट्स से जुड़े हुए थे।"

Screenshot 2026-11-24 154549

एक्ट्रेस ने दर्द व्यक्त करते हुए आगे लिखा, "भगवद गीता हमें सिखाती है कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है। मैं इस बात को जानती हूं, लेकिन मैं अभी भी यहीं हूं और मैं उन्हें एक भी पल भी भुला नहीं पा रही हूं। मैं उन लाखों लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने उदार और सबसे प्यारे इंसान को याद किया। कई लोग उन्हें याद करते हुए कई लोगों ने प्यार भरे संदेश भेजे हैं और बताया कि वह उनके लिए कितने मायने रखते हैं। आप सभी का शुक्रिया।"

सोशल मीडिया पर लोगों ने बढ़ाई हिम्मत

हेमा मालिनी की उदासी भरी पोस्ट देखकर फैंस उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "धरम जी हमेशा हम सबके दिलों में जिंदा हैं मैम। हां उनको खोने का नुकसान कभी भरा नहीं जा सकता। हम सब आपके इमोशन को समझ सकते हैं। आप खुद को स्ट्रॉन्ग रखिए। वह आप लोगों को देख रहे हैं।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों की लव स्टोरी बेस्ट है। ड्रीम गर्ल ने ये बता दिया कि प्यार का मतलब सिर्फ हक जताना नहीं, बल्कि आत्मा से जुड़ना है। धर्मेंद्र जी ने अपने रिश्तों को जो सम्मान दिया, वह उनकी महानता थी।"

यह भी पढ़ें- 52 साल पुरानी वो फिल्म, एक्टर ने निभाए थे 9 किरदार; धर्मेंद्र और अमिताभ भी नहीं कर पाए मुकाबला

यह भी पढ़ें- प्यार में वफादारी सिखाता है Mumtaz का ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, 53 साल बाद भी लता मंगेशकर की आवाज में है अमर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।