विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hema Malini पर बनेगी बायोपिक? इस एक्ट्रेस को 'ड्रीम गर्ल' के रोल में देखना चाहती हैं अभिनेत्री

Published: Mon, 13 Jul 2026 09:18 AM (IST)

हाल ही में वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी से उनकी बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया है, जिस पर हेमा ने अपनी राय रखी है।

वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. क्या हेमा मालिनी पर बनेगी बायोपिक

  2. हेमा मालिनी ने लिया इस एक्ट्रेस का नाम

  3. सिनेमा जगत में ड्रीम गर्ल के 60 साल पूरे

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में हेमा ने फिल्म जगत में 60 सालों का सुनहरा सफर पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी कई मूवीज से दर्शकों के दिलों का जीता है।

इस बीच हेमा मालिनी ने अपनी बायोपिक फिल्म को लेकर भी चर्चा की है और बताया है कि वह कौन सी अभिनेत्री है, जिन्हें वह पर्दे पर अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहती हैं। आइए मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं- 

हेमा ने लिया इस एक्ट्रेस का नाम

सिनेमा जगत में अभिनेत्री हेमा मालिनी के करियर के शानदार 60 साल पूरा होने को लेकर शुक्रवार को मुंबई में हुए ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें- 14 साल की उम्र में Hema Malini से छीनी गई थी फिल्म, 10 दिन की शूटिंग के बाद 'ड्रीम गर्ल' को किया गया था बाहर

DEEPIKA PADUKONE HEMA MALINI

इस दौरान हुई बातचीत में हेमा से पूछा गया कि अगर उन पर बायोपिक बनती है, तो क्या वह चाहेंगी कि उनकी भूमिका दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) निभाए, इस पर हेमा मालिनी ने अपनी राय रखते हुए कहा-अगर करना चाहें, तो कर सकती हैं। दीपिका सुंदर व प्रतिभाशाली लड़की हैं।

HEMA MALINI DEEPIKA

इस तरह से हेमा मालिनी ने ये साफ इशारा किया है कि दीपिका पादुकोण उनकी बायोपिक के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस हैं। हालांकि, अभी दीपिका की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसके अलावा फिलहाल हेमा की बायोपिक को लेकर भी किसी भी तरह की कोई चर्चा भी नहीं है। ये तो भविष्य बताएगा कि क्या बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल पर कोई बायोपिक बनेगी और उसमें दीपिका होंगी या नहीं।

दीपिका पादुकोण की अगली फिल्में

बेटी दुआ के जन्म के बाद से दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर उनका नाम आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। बात की जाए दीपिका की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो उसमें शाह रुख खान की किंग (King) और अल्लू अर्जुन की राका (Raaka) का नाम शामिल है। किंग को इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा, जबकि राका का रिलीज डेट आना बाकी है। 

यह भी पढ़ें- Hema Malini ने क्यों मोड़ा बॉलीवुड फिल्मों से मुंह? 77 की उम्र में 'ड्रीम गर्ल' ने किया खुलासा; बोलीं- आज की फिल्में...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।