विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14 साल की उम्र में Hema Malini से छीनी गई थी फिल्म, 10 दिन की शूटिंग के बाद 'ड्रीम गर्ल' को किया गया था बाहर

Published: Sun, 12 Jul 2026 11:22 AM (IST)

वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी को 14 साल की उम्र में एक मूवी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

हेमा मालिनी का किस्सा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

हेमा मालिनी का किस्सा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. हेमा मालिनी के हाथ से निकली थी ये फिल्म

  2. 10 दिन की शूटिंग के बाद की गई थीं बाहर

  3. हेमा मालिनी ने सुनाया असफलता का किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के तौर पर हेमा मालिनी (Hema Malini) को जाना जाता है। हाल ही में हेमा ने फिल्म इंडस्ट्री में 6 दशक का सुनहरा सफर पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने जीवन में सफलता और असफलता के मामले पर खुलकर बात की है। 

हेमा मालिनी ने बताया है कि जब वह महज 14 साल की थीं, तब एक मूवी से 10 दिन की शूटिंग करने के बाद बाहर किया गया था। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

हेमा मालिनी के हाथ से निकली थी फिल्म

सफलता से पहले असफलता मिलती है, तो व्यक्ति मजबूत बनता है। यह बात अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शुक्रवार को मुंबई में हुए ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कार्यक्रम के दौरान बातचीत में कही, जो सिनेमा में उनके 60 साल से ज्यादा समय पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। हेमा मालिनी ने उस दौर को याद किया, जब उन्हें पहली बार रिजेक्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें- 45 सालों से मोहब्बत का पाठ पढ़ा रहा हेमा मालिनी का ये गाना, Lata Mangeshkar ने गाकर किया अमर

hema malini (1)

उन्होंने कहा- हम दिल्ली से चेन्नई शिफ्ट हुए थे। वहां मेरा डांस करियर काफी बेहतर हो गया था। उस दौरान मैंने सीखा की सफलता से पहले मिली असफलता कैसे मजबूत बनाती है। उस दौरान भरतनाट्यम शो देखने के लिए दक्षिण भारतीय निर्माता आते थे, जो वहां से फिल्मों के लिए कलाकार चुनते थे। मुझे पहला मौका तमिल फिल्म में मिला।

hema malini

मैं 14 साल की थी। मां ने कहा कर लो। 10 दिन की शूटिंग के बाद मैं रिजेक्ट हो गई। खराब लगा था। मां ने कहा की हार मत मानों, मजबूत रहो। उस वक्त एक वकील थे अनंत स्वामी, उन्होंने कहा कि तुम अच्छा डांस करती हो, मैं एक हिंदी फिल्म बना रहा हूं। उसमें राज कपूर हीरो होंगे, उसमें काम करोगी। मैंने बिना सोचे हां कर दिया। वह फिल्म सपनों का सौदागर थी। वहां से सफर शुरू हुआ।

इस मूवी से बाहर हुईं थीं हेमा मालिनी

दरअसल जिस तमिल फिल्म से हेमा मालिनी को बाहर किया गया था, उसका नाम वेन्निरा आदिई था, जिसका डायरेक्शन साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर सी.वी. श्रीधर ने किया था। ये फिल्म साल 1965 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसमें वेन्नीरा अदाई निर्मला, जय ललिता और कुमारी रुक्मणि जैसी अभिनेत्रियों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था।

यह भी पढ़ें- जाते-जाते Hema Malini से क्या कह गए थे धर्मेंद्र? सौतेले बेटे सनी और बॉबी को लेकर बोलीं 'ड्रीम गर्ल'