विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इसे बिगाड़ मत...', Fardeen Khan ने 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर कही ऐसी बात, बोनी कपूर को लग सकती है मिर्ची

Published: Sat, 04 May 2024 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 07:17 AM (IST)

अभिनेता फरदीन खान ने लंबे समय के बाद वापसी की है और इस समय वह हीरामंडी में अपनी परफॉर्मेंस के ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने लंबे समय के बाद फिर से 'हीरामंडी' के साथ एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। इस सीरीज में उन्होंने नवाब का किरदार निभाया है, जिसे देखने के बाद फैंस फिर से उनकी अदाकारी के दीवाने हो गए हैं।

अब हाल ही में फरदीन खान से उनकी मूवी 'नो एंट्री' के सीक्वल के बारे में बात की गई। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि मैं उम्मीद करता हुआ मेकर्स इसे खराब नहीं करेंगे और यह भी पहले पार्ट की तरह ही मजेदार होगी।

यह भी पढ़ें: Fardeen Khan को इस वजह से लेना पड़ा था इंडस्ट्री से 14 साल का वनवास, अब 'हीरामंडी' से कर रहे वापसी

दिल के बहुत करीब

फरदीन खान ने पीटीआई से बात करते हुए नो एंट्री के सीक्वल को लेकर कहा कि मैंने स्क्रिप्ट सुनी है, यह बिल्कुल कमाल की होने वाली है। मुझे लगता है कि हर किसी ने इस पर काम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। फिर चाहें वह सलमान खान हो या बोनी कपूर या अनीस बज्मी। यह ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के करीब है।

बिगाड़ मत देना फिल्म

इसके आगे अभिनेता ने कहा कि काश, हम इसका हिस्सा होते, लेकिन ऐसा नहीं होना था। अनीस और बोनी को मैं प्यार और सीक्वल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं बस इतना ही कहूंगा कि इसे बिगाड़ मत देना।

फिल्म का है बेसब्री से इंतजार

फरदीन खान अब 'नो एंट्री' के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो सीक्वल के साथ अलग कर रहे हैं या नहीं, लेकिन मुझे यकीन है कि यह उसी के करीब होगा, जो अनीस ने पहले से लिखा है। मुझे इसके आने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

बता दें कि कुछ महीनों पहले ही बोनी कपूर ने इसके 'नो एंट्री' के सीक्वल को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और यह बताया था कि फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में दिख देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: जब संजय लीला भंसाली ने Fardeen Khan संग काम करने से कर दिया था इनकार, बोली ऐसी बात, एक्टर को लग गई थी मिर्ची