यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
No Entry के सीक्वल में सलमान, अनिल और फरदीन की जगह लेंगे ये यंग एक्टर्स, पंजाब का सुपरस्टार भी फिल्म में शामिल
साल 2005 में आई फिल्म नो एंट्री की सीक्वल की तैयारियों जोर- शोर से चल रही है। फैंस भी फिल्म ...और पढ़ें

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। हिंदी सिनेमा में करीब पांच दशक से निर्माता बोनी कपूर सक्रिय हैं। बतौर निर्माता फिल्म मैदान के लिए मिल रही प्रशंसा से उत्साहित बोनी कपूर अब अपनी अगली फिल्म नो एंट्री की सीक्वल (No Entry Mein Entry) की तैयारियों में जुट गए हैं। दिसंबर में वह इस पर काम आरंभ करेंगे। फिल्म में उनके बेटे अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ डबल रोल में होंगे।
यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'
चुनौतियों की आदत है
फिल्म निर्माण की चुनौतियों को लेकर बोनी कहते हैं, "इसमें आने वाली कठिनाइयों का आदी हूं। मेरी पहली फिल्म हम पांच भी आसान नहीं थी। जहां पर हमने शूट किया था वहां पर कोई होटल नहीं था। वहां पर रहने, खाने का पूरा इंतजाम किया था। फिल्म पुकार में कई लोकेशन थीं। उसके लिए हम अलास्का, मैक्सिको, लांस एंजेलिस गए थे। वहां सब चीजों का प्रबंधन किया। हैदराबाद में बड़ा सा सेट लगाया था, उसकी अलग चुनौतियां थीं। प्रेम में तो 32 लोकेशन थीं। फिल्म मैदान में महामारी की वजह से कठिनाई आई। हर फिल्म मेरे लिए चुनौती रही है।"
यह भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan Box Office Day 7: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-टाइगर की BMCM का राज, कम बिजनेस के बावजूद सबसे आगे

नो एंट्री की कहानी में लगा वक्त
नो एंट्री की सीक्वल को लेकर बोनी कहते हैं, "सही कहानी मिलने में वक्त लगा, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट मुझे मूल फिल्म से बेहतर लगी। अब उस पर काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।" नो एंट्री साल 2005 में आई थी। इस कॉमेडी फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। नो एंट्री में लीड रोल सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान ने निभाया था। वहीं, फीमेल लीड में लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बिपाशा बसु थीं। वहीं, समीरा रेड्डी का स्पेशल अपीरियंस था। नो एंट्री तमिल फिल्म चार्ली चैपलिन पर आधारित है।
