विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने फैंस संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, केक काट कर व्यक्त किया आभार

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2022 05:47 PM (IST)

Happy Birthday Ranbir Kapoor रणबीर कपूर बुधवार को 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया ...और पढ़ें

Ranbir Kapoor celebrates birthday with fans expresses gratitude cut by cake
Ranbir Kapoor celebrates birthday with fans expresses gratitude cut by cake

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बुधवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस अपने चहेते स्टार को सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैन संग बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिख रहे हैं।

फैंस संग सेलिब्रेट किया बर्थडे

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस अपने चहेते स्टार के बर्थडे के मौके पर उनके घर के बाहर उनकी झलक पाने पहुंचे थे। जैसी ही रणबीर कपूर और आलिया अपने घर से बाहर निकलते तो उत्साहित फैंस ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद स्टार ने अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए केक भी काटा। वहीं, केक काटने के बाद रणबीर अपनी पत्नी संग फैन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फैन द्वारा मिले इस प्यार से आलिया-रणबीर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर ब्लू कलर की टी-शर्ट में, तो आलिया भट्ट पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को चंद ही मिनट में कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इन स्टार्स ने भी दीं शुभकामनाएं

आपको बता दें, फैंस के अलावा रणबीर को बॉलीवुड कलाकार भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्हें करीना कपूर खान, करिशमा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, मां नीतू कपूर, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, अयान मुखर्जी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

ब्रह्मास्त्र ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ देखा गया है। इस फिल्म में अभिनेता ने सुपर पावर शिवा का किरदार निभाया है और आलिया भट्ट ने ईशा की भूमिका निभाई है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक महीने से जबरदस्त कमाई कर रही हैं। फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Code Name Tiranga Trailer Out: ‘कोड नेम तिरंगा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रॉ एजेंट दुर्गा ने मिशन में फूंकी जान