विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Code Name Tiranga Trailer Out: ‘कोड नेम तिरंगा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रॉ एजेंट दुर्गा ने मिशन में फूंकी जान

By JagranEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 28 Sep 2022 01:15 PM (IST)

Code Name Tiranga Trailer Out परिणीति चोपड़ा और अभिनेता हार्डी संधू की फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज हो ...और पढ़ें

Trailer of Code Name Tiranga released RAW Agent Durga kills herself in mission.
Trailer of Code Name Tiranga released RAW Agent Durga kills herself in mission.

नई दिल्ली, जेएनएन। Code Name Tiranga Trailer Out: पंजाबी सिंगर और अभिनेता हार्डी संधू, परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म कोड नेम तिरंगा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट दुर्गा सिंह की भूमिका में अपने मिशन के बीच अपनी लव लाइफ के साथ संतुलन करती हुई दिख रही हैं।

कोड नेम तिरंगा के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर वीडियो शेयर कर दी है। ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट दुर्गा सिंह के किरदार में जबरदस्त एक्शन मोड़ में नजर आ रही है, जबकि हार्डी संधू डॉ. मिर्जा अली की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्रेलर

View this post on Instagram

A post shared by 𝙿𝚊𝚛𝚒𝚗𝚎𝚎𝚝𝚒 𝙲𝚑𝚘𝚙𝚛𝚊 🫧 (@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा ने एजेंट बनी फूंकी जान

2 मिनट 56 सेकंड के ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा अपने सभी इमोशंस को छुपाती हुई अपने मिशन को अंजाम देती हुई दिख रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत शरद केलकर से होती है, जिसमें वो कहते हैं। जब कमजोर आदमी आवाज उठाता है तो पूरी दुनिया उसको लानत देती है, लेकिन जब कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो सब उसको दहशतगर्दी कहते हैं।

ऐसी होगी कहानी

रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म कोड नेम तिरंगा की कहानी साल 2001 में पार्लियामेंट पर हुए अटैक से जुड़ी हुई है और पार्लियामेंट पर अटैक करने वाले एक आतंकी के टर्की में छुपे होने की जानकारी के बाद रॉ एजेंट्स को इस सीक्रेट मिशन पूरा करने के लिए भेजा जाता है। देशभक्ति की भावना से भरी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अभिनेता हार्डी संधू लीड रोल में, तो शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्य, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 14 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

वहीं, बात अगर परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करें तो वो कोड नेम तिरंगा के अलावा इम्तियाज अली की चमकीली और टीनू सुरेश देसाई की कैप्सूल गिल और सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Bhagat Singh Birth Anniversary: अजय देवगन, बॉबी देओल समेत ये एक्टर निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार