Happy Birthday Farhan Akhtar: बॉलीवुड के ऑलराउंडर माने जाते हैं फरहान अख़्तर, पहली ही फिल्म को मिला नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। बॉलीवुड में उन्होंने निर्देशक अभिनेता और बाद में निर्माता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि फरहान को बॉलीवुड का ऑलराउंडर भी कहा जाता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। मल्टी टैलेंटेड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे फरहान को बॉलीवुड का ऑलराउंडर भी कहा जाता है।
फरहान एक साफ-सुथरी छवि वाले अभिनेता हैं और अपनी सिंगिग के लिए भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना जो वक्त बिताया है, उसमें उन्होंने निर्देशक, अभिनेता और बाद में निर्माता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
आपको बता दें कि फरहान अख्तर ने महज 17 साल की उम्र से इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 1991 में फिल्म ‘लम्हे’ से बतौर असिस्टेंट डायेक्टर करियर शुरू किया था। 2001 की फ़िल्म ‘दिल चाहता है’ से फरहान ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया, जिसे बेस्ट फीचर फ़िल्म का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।
इसके बाद अख्तर ने साल 2004 में ‘लक्ष्य’ का डायरेक्शन किया। जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। फरहान ने साल 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म में एक्टिंग के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे।
इसके बाद फरहान ने ‘लक बाय चांस’ में विक्रम का किरदार निभाया है, जो अभिनेता बनने के इरादे से मुंबई आता है। इस फिल्म को फरहान की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्टर किया था। ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी सफल फिल्मों में फरहान नज़र आये काम किया। फरहान सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि फरहान का पत्नी अधूना से 16 साल तक साथ रहने के बाद तलाक हो गया। फरहान की दो बेटी हैं शाक्या और अकीरा।
बता दें कि फरहान को आखिरी बार बड़े पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। फिलहाल फरहान ओमप्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म तूफान में जुटे हैं, जो एक बॉक्सर की कहानी है।