विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सातवें बुधवार को Hanuman Ansh बनी नोट छापने की मशीन, 'नीम करोल बाबा' की हुई अपार कृपा; किया शानदार कलेक्शन

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:33 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 10:02 PM (IST)

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 48 दिन पूरे कर लिए हैं और वीकडे पर भी शानदार कलेक्शन कर रही है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस समय बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 48 दिन पूरे हो चुके हैं और इस बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा छिड़ी हुई है।

फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satya) ने इसमें लीड रोल निभाया है। हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर सातवां हफ्ता पूरा करने वाली है लेकिन उससे पहले ही ये वीकडे पर भी शानदार कलेक्शन कर रही है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए 48 दिन

फिल्म की कमाई की बात करें तो 48वें दिन यानी सातवें बुधवार को अभी तक 3.33 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 284.26 करोड़ रुपये हो गया है। जिस फिल्म ने शुरुआती दो हफ्ते में सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था उसके लिए सिनेमाघरों में डेढ़ महीना से भी ऊपर समय बिताना बड़ी बात है।

Hanuman (5)

फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अभी तक 335.63 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म इस वीकेंड बहुत ही आसानी से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर लेगी।

विदेशों में भी रिलीज की गई फिल्म

हनुमान अंश फिल्म पहले सिर्फ भारत में रिलीज हुई थी, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी अप्रत्याशित सफलता के बाद, इसे अन्य देशों में भी रिलीज किया गया। 11 सितंबर को मूवी विदेशों में भी रिलीज हुई।

Hanuman

हनुमान अंश में शोभिनव सत्या और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में हैं। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित यह आध्यात्मिक ड्रामा, धीमी शुरुआत के बावजूद, इस साल की सबसे सफल बॉक्स ऑफिस फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म ने इस दौरान रिलीज हुई कई बड़े बैनर की फिल्मों को धूल चटाई है।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! Hanuman Ansh की OTT रिलीज पर आ गया फैसला, 100 करोड़ की डील पर भी हुई बात

यह भी पढ़ें- 47वें दिन अपनी जगह से एक इंच भी 'टस से मस' नहीं हुई Hanuman Ansh, कमाई के मामले में इतिहास रचने से चंद कदम दूर