विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खत्म हुआ इंतजार! Hanuman Ansh की OTT रिलीज पर आ गया फैसला, 100 करोड़ की डील पर भी हुई बात

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:07 PM (IST)

Hanuman Ansh OTT Release: फिल्म 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज को लेकर निर्माता रागिनी सोना ने अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

हनुमान अंश ओटीटी रिलीज

हनुमान अंश ओटीटी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कई बड़ी फिल्मों के फेल करते हुए हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। ये मूवी का कमाल ही है कि हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है।

कितने करोड़ रहा कलेक्शन?

मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज 48वां दिन है ऐसे में फैंस के मन में इसको लेकर सवाल था कि मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

बीच में इस तरह की भी बात आई थी कि मूवी के लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने 100 करोड़ रुपये की डील ऑफर की है। अब आखिरकार इसकी (Hanuman Ansh OTT) प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इस मामले में अपनी राय रखी है।

Hanuman (6)

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

स्क्रीन से बात करते हुए उन्होंने कहा,'मुझे लगता है विशाल चतुर्वेदी की अपनी राय है। मैं उनकी बात मानूंगी क्योंकि उन्होंने ही इसे बनाया है और उनके सभी फैसले सही दिशा में गए हैं। मैं उनके फैसले का सम्मान करती हूं क्योंकि वह अभी भी कह रहे हैं कि वह कुछ और समय इंतजार करेंगे। हमें ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन 100 करोड़ का ऑफर अभी तक नहीं आया है। हम बहुत जल्द अपने ओटीटी डील की घोषणा जरूर करेंगे, लेकिन अभी तुरंत नहीं।'

सिनेमाघर में देखनी चाहिए फिल्म

रागिनी ने आगे कहा कि हमें यह समझना होगा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे केवल सिनेमाघरों में ही देखा जा सकता है। सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में देखना ही सबसे अच्छा है। एक तो बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव ही अलग होता है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें हम अपने आस-पास के सभी तरह के मनोरंजन के साथ भी देख सकते हैं।

लेकिन OTT का मतलब है कि आप घर पर आराम से बैठे हैं, दरवाजे की घंटी बजेगी, कोई अंदर आएगा, बहुत कुछ होता रहेगा इसलिए आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। यह फिल्म ऐसी है कि लोग स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

Hanuman (2)

क्या है फिल्म की कहानी?

हनुमान अंश की कहानी की बात करें तो इसमें नीम करोली बाबा की कहानी दिखाई गई है। विशाल चतुर्वेदी ने अपने बैनर स्वयंभू मीडिया नेटवर्क के तहत इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण किया है। कहानी उनकी पुस्तक 'दिव्य यात्रा: जिसने मेरी जिंदगी बदल दी' पर आधारित है, जो नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा का वर्णन करती है।

यह भी पढ़ें- 47वें दिन अपनी जगह से एक इंच भी 'टस से मस' नहीं हुई Hanuman Ansh, कमाई के मामले में इतिहास रचने से चंद कदम दूर

यह भी पढ़ें- सातवें सप्ताह अचानक बदला Hanuman Ansh का गणित, बड़ी फिल्मों पर दिखा 'सीता राम' के नाम का जोर, छापा मोटा पैसा