विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

47वें दिन अपनी जगह से एक इंच भी 'टस से मस' नहीं हुई Hanuman Ansh, कमाई के मामले में इतिहास रचने से चंद कदम दूर

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:17 PM (IST)

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित कम बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन पूरे कर लिए हैं। ...और पढ़ें

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर एक लो बजट की फिल्म ने कब्जा कर रखा है। आलम तो ऐसा है कि इस बीच कई बड़े बजट की फिल्म आईं और चली गईं लेकिन ये अपनी जगह से हिली नहीं।

थिएटर्स से हटने वाली थी फिल्म

हम बात कर रहे हैं फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की जिसे विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। शोभिनव सत्या ने इसमें लीड रोल निभाया है। मूवी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। इसे 2 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और आज इसने बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन पूरे कर लिए हैं।

फिल्म के पहले दो हफ्ते बहुत ही सुस्त रहे और ये थिएटर्स से हटने ही वाली थी क्योंकि यश की टॉक्सिक जैसी कई बड़ी रिलीज होने वाली थीं। लेकिन तीसरे हफ्ते में बाबा की ऐसी कृपा हुई कि मानों पूरा ग्राफ ही बदल दिया।

Hanuman (2)

कितना रहा 47वें दिन का कलेक्शन?

फिल्म के कलेक्शन पर ध्यान दें तो हनुमान अंश वीकडे में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है जोकि लेटेस्ट रिलीज वाइब और दायरा जैसी फिल्म के लिए दूर की कौड़ी से लग रहा है। बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो हनुमान अंश ने 47वें दिन अभी तक 3.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इस तरह फिल्म की अब तक की कुल कमाई 279.07 करोड़ रुपये हो गई है। एक अनुमान के मुताबिक अगर हनुमान अंश इस हफ्ते भी यही गति बनाए रखती है तो इस हफ्ते तक इसका कलेक्शन बहुत ही आराम से 300 करोड़ रुपये पार हो जाएगा। इसका ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 329.54 करोड़ रुपये हो चुका है।

Hanuman (1)

इन फिल्मों से मिल रहा कॉम्पटीशन

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। अभी उनके साथ इस समय मैदान में पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर, करीना कपूर की दायरा और कुणाल केमू की वाइब थी। ये सभी फिल्में फिलहाल कलेक्शन के मामले में हनुमान अंश से पीछे हैं जिसने 1 महीने से भी ज्यादा समय से सिंहासन पर कब्जा किया हुआ है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh का सिंहासन छीनने आ रही है The Paradise, रिलीज से पहले ही मेकर्स हुए मालामाल; बढ़े टिकट के दाम

यह भी पढ़ें- 'नीम करोली बाबा' की महिमा का विदेशों तक जलवा, 46वें दिन Hanuman Ansh का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश