चमत्कार से चमकी Hanuman Ansh के एक्टर की किस्मत, सलमान खान की Monster में हुई एंट्री
हनुमान अंश के एक कलाकार के हाथ सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉनस्टर लग गई है।
-1789628754484_m.webp)
सलमान खान की मॉनस्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मॉनस्टर में नजर आएगा हनुमान अंश का एक्टर
हनुमान अंश कलाकार की चमकी किस्मत
अभिनेता ने खुद की फिल्म में एंट्री की पुष्टि
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्परफाड़ के देता है। ऐसा ही कुछ फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) और उसके एक कलाकार के साथ होता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म के एक एक्टर की किस्मत चमक गई है और वह आने वाले समय में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मॉनस्टर (Monster) में नजर आएगा।
इस बीच आइए इस लेख में जानते हैं कि हनुमान अंश फिल्म का वह कौन सा अभिनेता है, जो बड़े पर्दे पर भाईजान संग स्क्रीन शेयर करेगा।
मॉनस्टर में नजर आएगा हनुमान अंश एक्टर
फिल्म हनुमान अंश के जिस कलाकार के बारे में इस लेख में बात की जा रही हैं, वह कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्टर चंदन के आनंद (Chandan K Anand) हैं। चंदन ने हनुमान अंश में डॉ. राम नंदन भोसले का अहम किरदार निभाया है। अब चंदन आपको आने वाले समय में सुपरस्टार सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म मॉनस्टर में खास रोल करते दिखेंगे।
यह भी पढ़ें- 41वें दिन Hanuman Ansh का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 2026 की 17 फिल्मों का किया सूपड़ा साफ; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार
-1789629836959.webp)
दरअसल दैनिक जागरण को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान चंदन के आनंद ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया है- फिलहाल मैं फिल्म हनुमान अंश की ऐतिहासिक सफलता का आनंद ले रहा हूं। सही मायनों में कहूं तो जब से मैंने एक्टिंग शुरू की है, तब से लेकर अब तक असली कामयाबी हनुमान अंश फिल्म के जरिए मुझे मिली है।
-1789629812819.webp)
सभी की तरफ से ढे़र सारा प्यार मिल रहा है। मैं चाहता हूं कि ऐसा ही प्यार मुझे मेरी अगली फिल्म के लिए भी मिले, जोकि सलमान खान की मॉन्स्टर है।
इस तरह से चंदन के आनंद ने साउथ सिनेमा के निर्देशक वामशी पेड्डिपल्ली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म मॉनस्टर में अपनी एंट्री पर मुहर लगाई है। कहा जा रहा है इसमें उनका रोल थोड़ा छोटा होगा, लेकिन वह फिल्म की कहानी के आधार पर काफी अहम रहेगा।
चंदन के आनंद की चमकी किस्मत
मालूम हो कि फिल्म हनुमान अंश से पहले बतौर एक्टर चंदन के आनंद को उतने अधिक मौके नहीं मिल रहे थे, जिनकी उनको तलाश थी। लेकिन फिल्म अपार सफलता से अब चंदन के करियर की किस्मत के दरवाजे खुल गए हैं और उन्हें बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
