'हनुमान' एक्टर Teja Sajja ने इंटीमेट सेरेमनी में की सगाई, कौन है अभिनेता की होने वाली दुल्हन?
HanuMan फिल्म के एक्टर तेजा सज्जा ने हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है।
-1794835451704_m.webp)
तेजा सज्जा की सगाई की फोटो
HighLights
तेजा सज्जा ने प्राइवेट सेरेमनी में की सगाई
कौन है एक्टर की होने वाली पत्नी?
फिल्मों से ताल्लुक नहीं रखती हैं एक्टर की मंगेतर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर एक्टर तेजा सज्जा ने सोमवार, 16 नवंबर को हैदराबाद में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर से सगाई कर ली है। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इन तस्वीरों ने उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर तेजा सज्जा की होने वाली वाइफ है कौन?
प्राइवेट सेरेमनी में की शादी
सगाई समारोह हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में कपल के परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि तेजा ने अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर समारोह की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन कपल की पहली झलक ने ही फैंस का ध्यान खींच लिया है।
कौन है तेजा सज्जा की होने वाली वाइफ?
एक्टर ने अब तक अपने रिश्ते को लोगों की नजरों से दूर रखा है लेकिन जब से सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं फैंस उनकी होने वाली वाइफ के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं। तेजा की होने वाली पत्नी हैदराबाद की रहने वाली हैं और फिलहाल अमेरिका में रहती हैं। वह अपने पिता के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करती हैं और उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है।

एक पुराने इंटरव्यू में तेजा ने अपनी मंगेतर के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह उनकी पहचान उजागर नहीं करना चाहते। इसकी वजह है कि वे अमेरिका में पली-बढ़ी हैं और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की पब्लिसिटी की आदत नहीं है। इसीलिए मैंने सोचा कि यह बेहतर है।
तेजा ने उनका नाम और अन्य जानकारियां सीक्रेट रखी हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि वह मीडिया और पब्लिसिटी से दूर रहें।
मशहूर हस्तियों ने दी कपल को बधाई
इस खास मौके पर कई मशहूर हस्तियां कपल को बधाई देने पहुंचीं। इनमें अभिनेता चिरंजीवी, राणा दग्गुबाती, नानी, निधि अग्रवाल, शिवाजी और रघु बाबू शामिल थे। फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद, निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी और निर्माता साहू गारापति भी वहां मौजूद थे। इस इवेटं में शामिल होने वाले राजनीतिक नेताओं में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और बीआरएस नेता टी. हरीश राव शामिल थे।
The mighty Megastar @KChiruTweets makes a powerful entry at the #TejaSajjaEngagement. ❤️🔥 Super Hero @tejasajja123 https://t.co/jIpFxpJp6i
— 𝐕𝐚𝐦𝐬𝐢𝐒𝐡𝐞𝐤𝐚𝐫 (@UrsVamsiShekar) November 16, 2026
कब होगी तेजा की शादी?
सगाई के बाद, तेजा और उनकी मंगेतर उदयपुर में शादी कर सकते हैं। अभिनेता ने पहले ही बताया था कि यह रिश्ता उनके माता-पिता ने तय किया है। साथ ही, उम्मीद है कि वह हैदराबाद में अपने दोस्तों और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए एक रिसेप्शन भी देंगे।
तेजा सज्जा का फिल्मी करियर
तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी, और बाद में वे तेलुगु सिनेमा में एक जाना-माना चेहरा बन गए। हालांकि, प्रशांत वर्मा की फिल्म 'हनुमान' (Hanu-Man) ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। यह सुपरहीरो फिल्म बहुत सफल रही और इसने उन्हें पैन इंडिया पहचान दी।
इसके बाद वे 'जॉम्बी रेड्डी' (Zombie Reddy) और 'मिराई' (Mirai) जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं उन्होंने द ट्रैटर्स (The Traitors) के तेलुगु वर्जन को होस्ट किया।
यह भी पढ़ें- माधुरी से रोमांस कर रहे थे Salman Khan तभी टूट गया बेड... सच्ची घटना से प्रेरित था 'हम आपके हैं कौन' का ये सीन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।