Move to Jagran APP

Hansika Motwani New Photo: शादी के बाद हंसिका ने शेयर की अपनी पहली फोटो, हाथ में दिखीं चमचमाती डायमंड रिंग

Hansika Motwani New Photo 4 दिसंबर को बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी रचाई। वहीं अब एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर साझा की है।

By Aditi YadavEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 05:39 PM (IST)
Hansika Motwani New Photo: शादी के बाद हंसिका ने शेयर की अपनी पहली फोटो, हाथ में दिखीं चमचमाती डायमंड रिंग
Hansika Motwani, Hansika Motwani New Photo, Wedding

 नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani New Photo:  हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और और सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। दोनों ने 4 दिसंबर को जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले और पैलेस में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरे और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वही अब खुद हंसिका ने अपने हाथों में रची मेहंदी की फोटो शेयर की है। ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस इसमें  सोहेल कथुरिया  का नाम खोज रहे हैं।

loksabha election banner

हंसिका की मेहंदी पर चढ़ा प्यार का रंग

हंसिका ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।  फोटो शेयर करते हुए पति सोहेल को टैग किया और दिल वाला इमोजी बनाया है। उनके हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई है। उन्होंने शादी का लाल चूड़ा भी पहना हुआ है। कयास लगाया जा रहा है कि ये फोटो सोहेल ने ही खींची है। मेहंदी और चूड़े के अलावा फोटो में हंसिका की डायमंड रिंग नजर आ रही है। उनके न्यूड टोन्ड नेल्स उनके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे।

शाही अंदाज में हुई थी हंसिका की एंट्री

हंसिका ने शादी के मंडप पर अपनी ब्राइडल एंट्री बेहद शाही अंदाज में की थी। हंसिका के भाई उन्हें फूलों की चादर के नीचे लेकर पहुंचे थे। चेहरे को घूंघट से ढके हंसिका मंडप की तरफ आगे बढ़ रही हैं, जहां सोहेल उनका इंतजार करते नजर आए। इस कपल ने शानदार आतिशबाजी के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाई थी।

मंडप बैठी इमोशनल हो गई थी एक्ट्रेस

खबरों की माने को हंसिका अपनी शादी के दौरान काफी इमोशनल हो गए थी। सोहेल उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब हंसिका की आंखों से आंसू छलके थे। एक्ट्रेस के ये आंसू खुशी के थे।

लाल लहंगे में नजर आई एक्ट्रेस

इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने रेड एड गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसपर उन्होंने डबल दुपट्टा कैरी किया हुआ था। नेकपीस, मांग टीका और नथ के साथ अपने लुक को और आकर्षक बनाया था।

यह भी पढ़ें- Hansika Motwani Wedding Inside Photo: सोहेल ने हंसिका मोटवानी की मांग में भरा सिंदूर, एक-दूजे के हुए दोनों


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.