Move to Jagran APP

Hansika Motwani की मां ने बेटी की शादी पर जताई खुशी, बोली- अच्छा लड़का मिल गया

Hansika Motwani Mother Reaction On Wedding हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) और सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) ने 4 दिसंबर को शादी रचाई है। इसी बीच अब एक्ट्रेस की मां ने अपनी लाडली की शादी पर खुशी जाहिर की है।

By Aditi YadavEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 09:53 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 09:53 AM (IST)
Hansika, Hansika Motwani Mother, Hansika Motwani Wedding

 नई दिल्ली, जेएनएन। Hansika Motwani Mother Reaction On Wedding: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) संग शादी रचाई। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हुई थी। शादी के बाद ये कपल मंगलवार को मुंबई वापस लौट आए हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की मां ने अपनी लाडली की शादी पर खुशी जाहिर की है।

loksabha election banner

हंसिका की मां ने जाहिर की बेटी की शादी पर खुशी

ई- टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में साथ बातचीत में एक्ट्रेस की मां मोना हंसिका ने अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- मैं बहुत लकी हूं और इस समय दिल भावनाओं से भरा हुआ है। किसी भी मां-बाप के लिए बेटी की शादी सबसे बड़ा दिन होता है, और सही समय और सही उम्र पर अच्छा लड़का मिल गया, तो मुझे बस इतना ही कहना है, भगवान बहुत मेहरबान हैं। आज मैं बहुत खुश हूं।

मां ने खोले बेटी के ससुराल के सीक्रेट्स

इसी के साथ मोना मोटवानी ने बेटी के हंसिका की ससुराल के बारे में भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- हंसिका तो खुशकिस्मत हैं कि उन्होंने अपनी पसंद के शख्स से शादी की है लेकिन हम भी लकी हैं कि हम इतने अच्छे कथूरिया परिवार से जुड़े हैं। एक अच्छा इंसान होना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हंसिका का मायका और ससुराल काफी नजदीक है।

जल्द 7 फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया कि शादी के तुरंत बाद हंसिका फिल्मों और वेब शोज में बिजी होने वाली हैं। इन दिनों हंसिका के पास फिलहाल सात फिल्में और दो वेब शो हैं, फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज होंगी। वह पहले की तरह ही काम में बिजी रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Hansika Motwani Video: शादी के बाद पहली बार सामने आईं हंसिका, सिंदूर-चूड़ा और गुलाबी जोड़े में लगीं हसीन

यह भी पढ़ें- बेटी देवी के साथ सुकून से सोते नजर आए करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा ने शेयर की क्यूट फोटो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.