विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के रूह से निकला गीत... दिलों में लेकर आया आंधी; पाकिस्तान में भी छाया Satinder Sartaaj का रोमांटिक गाना

Published: Fri, 16 Oct 2026 06:45 PM (IST)

सतिंदर सरताज (Satinder Sartaaj) का एक गीत इस वक्त इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इंटरनेट पर छा गया सतिंदर सरताज का गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

इंटरनेट पर छा गया सतिंदर सरताज का गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. सतिंदर सरताज ने उर्दू में गाया गाना

  2. इंटरनेट पर छा गया सतिंदर सरताज का गाना

  3. सतिंदर सरताज का गाना यूट्यूब पर वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सतिंदर सरताज (Satinder Sartaaj) अपने सूफी अंदाज में गाने के लिए मशहूर हैं। उनके गीत जब भी आते हैं तो रूह में बस जाते हैं। अब उनका पंजाबी शैली में गाया गया नया गीत इंटरनेट पर छा गया है।

यह गीत जब से रिलीज हुआ है, तभी से म्यूजिक लवर्स के बीच छाया हुआ है। कुछ हफ्तों में ही इस गाने को करोड़ों बार सुना जा चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह गाना यूट्यूब की टॉप ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में भी शुमार हो गया है।

सतिंदर सरताज का नया गाना हुआ वायरल

सतिंदर सरताज का ये गीत भले ही पंजाबी लहजे में बनाया गया है, लेकिन इसके ज्यादातर बोल उर्दू में लिखे गए हैं। इसकी वजह से पाकिस्तान में भी लोग इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं। हम जिस गीत की बात कर रहे हैं, वो है 'गुजारिश' (Guzarish) गाना जो चार हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया है।

3

सतिंदर ने ही लिखे हैं गाने के बोल

टी-सीरीज के बैनर तले बने म्यूजिक वीडियो 'गुजारिश' (Satinder Sartaaj Song Guzarish) एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसके कुछ बोल उर्दू में लिखे गए हैं, अंदाज पंजाबी और सतिंदर ने सूफी अंदाज में इसे गुनगुनाया है। दिलचस्प बात यह है कि इस गीत के बोल भी सतिंदर ने लिखे हैं, संगीत भी उन्होंने ही बनाया है और खुद ही अपनी आवाज में इसे गाया भी है। 

यूट्यूब की टॉप लिस्ट में हुआ शामिल

सतिंदर सरताज का ये गीत 4 हफ्ते से इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 29 मिलियन (2.9 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। यह गाना इस वक्त दुनियाभर के टॉप म्यूजिक वीडियो के चार्ट में 57वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 

 

'गुजारिश' को महसूस कर पा रहे हैं लोग

सतिंदर सरताज के 'गुजारिश' गाने को सिर्फ भारत में ही प्यार नहीं मिल रहा है, बल्कि पाकिस्तान में भी लोग उनके इस गीत को खूब पसंद कर रहे हैं।

Satinder

song

latest song

bollywood song

लोग कमेंट कर रहे हैं कि सतिंदर सरताज ने दिल जीत लिया है। वहीं, कुछ फैंस कह रहे हैं कि सतिंदर सरताज के गानों के बोल सुने नहीं महसूस किए जाते हैं। उन्होंने शब्दों को जिंदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 13वीं सदी की कविता से बना Lata Mangeshkar का ये सदाबहार गीत, 48 साल पहले बृजभाषा में गाया था कल्ट गाना

यह भी पढ़ें- 26 साल पुराना Madhuri Dixit का हिट गाना, शूटिंग के वक्त ठंड से पड़ गई थीं नीली; शिफॉन साड़ी में किया रोमांस