Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Golden Globes 2023: राम चरण ने आरआरआर के नॉमिनेशन पर जताई खुशी, कहा- ‘ये गर्व का पल है’

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 13 Dec 2022 08:34 PM (IST)

    Golden Globes 2023 सोमवार को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 के लिए नॉमिनेशन लिस्ट का एलान हो चुका है। बॉलीवुड फिल्म आरआरआर को इस प्रतिष्ठित अवार्ड्स में दो नॉमिनेशन मिले हैं जिससे मेकर्स और फिल्म की स्टार कास्ट बेहद खुश नजर आ रही है।

    Hero Image
    Ram Charan expressed happiness over nomination of RRR in Golden Globes 2023.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Golden Globes 2023: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी पीरियडिक ड्रामा फिल्म आरआरआर ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत इस फिल्म ने प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स, 2023 में बेस्ट नॉन-अंग्रेजी फिल्म और सॉन्ग नाटु-नाटु सहित बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में नॉमिनेशन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम चरण ने जताई खुशी

    अब अपनी इस सुपरहिट फिल्म के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में नॉमिनेशन मिलने पर अभिनेता राम चरण ने खुशी जाहिर की है और उन्होंने बताया है कि वो अवार्ड जीतने के ऐतिहासिक क्षण को देख के लिए बेहद उत्साहित हैं। राम चरण ने आरआरआर के गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में दो नॉमिनेशन मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, कितना गर्व का क्षण है, एसएस राजामौली गारू आपको विश्व सिनेमा को जीतते हुए देखने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकता। गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स, 2023 में आरआरआर को बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में नॉमिनेट किया गया है, जिसके लिए आरआरआर की पूरी टीम को बधाई।  

    इन सितारों ने भी दी बधाई

    राम चरण से पहले जूनियर एनटीआर और बाहुबली अभिनेता प्रभास ने भी फिल्म के नॉमिनेशन पर अपनी खुशी जाहिर की थी। Jr. NTR ने फिल्म के नॉमिनेशन पर खुशी जताते हुए ट्विटर पर लिखा, खुशी है कि आरआरआर को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में दो कैटेगरी नॉमिनेट किया गया है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।   

    प्रभास ने आरआरआर की टीम को बधाई देते हुए लिखा, मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि आरआरआर को गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण सहित आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई।  

    शेखर कपूर ने उठाए सवाल

    शेखर कपूर ने उठाए सवाल वहीं, RRR के प्रतिष्ठित अवार्ड में नॉन-इंग्लिश भाषा में नॉमिनेट किए जाने पर शेखर कपूर ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि आरआरआर को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया जाना चाहिए था, क्योंकि एक शानदार फिल्म है।  

    RRR की कहानी

    राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 1200 करोड़ का कलेक्शन किया है। Jr. NTR और राम चरण अभिनीत इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के प्रेरित है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ी थी। आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी कैमियो किया है।

    सीक्वल पर चल रहा है काम

    आपको बता दें, हाल ही में गोवा में आयोजित हुआ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2022 में के वी विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया था कि इन दिनों वो ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं। जबकि उनके बेटे और निर्देशक एसएस राजामौली ने एक सवाल का जवाब देते हुए फिल्म के सीक्वल का खुलासा किया था।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: विजय देवरकोंडा, रश्मिका सहित साउथ के इन सितारों ने हिंदी फिल्मों में किया डेब्यू, देखें लिस्ट