Sonu Sood Video: सोनू सूद के पास रोते हुए मदद मांगने पहुंची लड़की, फैंस ने अभिनेता को बताया- ‘भगवान’
Sonu Sood Video कोरोना काल में लोगों की मदद कर महीसा बने सोनू सूद अपने हेल्पी नेचर की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके घर के बाहर फरियादियों की लंब कतार दिख रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन।Sonu Sood Video: सोनू सूद ने कोरोना काल से जो लोगों की मदद का सिलसिला शुरु किया था, वो आज भी बदस्तूर जारी है। वो आज के वक्त में लाखों लोगों की मदद कर महीसा बन गए हैं। आज आलम ये है कि मदद के लिए लोग अभिनेता के घर पर लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। फरियाद अभिनेता से मिलकर अपनी मदद की गुहार लगाते हैं और सोनू भी लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं।
अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता के घर के बाहर परेशान लोगों को लंबी कतार दिख रही हैं और एक फरियादी अभिनेता से रोते हुए अपनी मदद की गुहार लगा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, अभिनेत सभी के पास जाकर तस्सली से लोगों की परेशानी सुन रहे हैं और फरियादओं को हर संभव मदद के लिए अश्वस्त कर रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
वहीं, वीडियो में एक बच्ची सोनू सूद को अपनी परेशान बताते वक्त रोने लग जाती है और अभिनेता बच्ची को चुप करवाते हुए भी दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में वो अन्य लोगों की भी परेशानी सुनते हुए दिख रहे हैं। सोनू सूद के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पैपराजी फोटोग्राफर ने शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे और सोनू सूद की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये है देश के असली हीरो प्राउड ऑफ यू सर....। दूसरे फैन ने लिखा, वो इस दुनिया में सबसे दयालु है। बहुत सारा प्यार सोनू सर। जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, ये है दुनिया का असली हीरो।
सोनू सूद का वर्कफ्रंट
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अभिनन्द गुप्ता की फिल्म फतेह में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। इसके अलावा वो शिव आचार्य की फिल्म कोरताला में भी नजर आने वाले हैं।
उन्हें आखिरी बार चंदप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में दिखा गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे और मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर मुख्य संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। जबकि सोनू सूद चंदबरदाई का अहम किरदार निभाया है।