विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अतीत के किसी दिन को...', 23 साल पुरानी बातों को यादकर शरमा गईं Genelia; पहली मुलाकात में हुई थी गलतफहमी

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:13 AM (IST)

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड के पावर कपल हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गनमास्टर जी9 के प्रमोशन के ...और पढ़ें

जेनेलिया को याद आए 23 साल पुराने दिन/ फोटो- इंस्टाग्राम

जेनेलिया को याद आए 23 साल पुराने दिन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जेनेलिया को 23 साल पुराने दिन आए याद 

  2. एक गलतफहमी से प्यार का तय किया सफर 

  3. रितेश का नाम सुनकर शरमा गईं जेनेलिया

जागरण न्यूज नेटवर्क,मुंबई। कुछ बातें और यादें ऐसी होती हैं, जिन्हें याद करके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है, जब उन्हें याद आती है अपनी पहली फिल्म तुझे मेरी कसम (2003)।

दरअसल, इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख अभिनेता थे। इसी फिल्म से दोनों का अफेयर शुरू हुआ था, जिसके बाद आगे चलकर दोनों ने एक-दूसरे शादी की।

'मैंने अपने जीवन को पूरी तरह से जिया है'

जब जेनेलिया से पूछा गया कि करियर के शुरुआती दौर में ऐसी कौन-सी बात है, जो उनके चेहरे पर मुस्कान ले आती है? इस पर जेनेलिया मुस्कुराकर और शरमा कर कहती हैं कि रितेश देशमुख, मैं उनको अपनी पहली फिल्म से डेट कर रही हूं।

जीवन में फिर से अतीत के एक दिन को जीने का मौका मिले, तो वह कौन-सा दिन होगा? इस पर वह कहती हैं कि मैंने जो जीवन अब तक जीया है, उसका खुलकर मजा लिया है। अतीत के किसी दिन को फिर से जीना नहीं चाहूंगी। मेरे लिए हर दिन प्रेरणात्मक होता है, जो मुझे मेरा सर्वश्रेष्ठ वर्जन बनाता है।

Untitled Design - 2026-11-13T110746.196

एयरपोर्ट पर हुई थी पहली मुलाकात

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की लव स्टोरी की शुरुआत एक गहरी दोस्ती के बाद हुई थी। दोनों ने पहली बार एक-दूसरे को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा था। उस समय जेनेलिया की उम्र सिर्फ 16 थी। रितेश देशमुख तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे थे, ऐसे में जेनेलिया को लगता था कि वह बहुत घमंडी हैं। जेनेलिया ने ये सोचकर उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की।

Untitled Design - 2026-11-13T110932.491

हालांकि, जब शूटिंग शुरु हुई तो एक्ट्रेस को ये एहसास हुआ कि रितेश घमंडी नहीं हैं। दोनों में सेट पर बातचीत शुरू हुई। जब शूटिंग शेड्यूल खत्म हुआ और रितेश मुंबई आए, तो उन्हें एहसास हुआ कि वो जेनेलिया के बिना नहीं रह पा रहे हैं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने 3 फरवरी 2012 को पहले मराठी हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके अलावा उन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग भी की। आगामी दिनों में जेनेलिया अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म गनमास्टर जी9 में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

 

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: सितारे जमीन पर ने वसूल लिया अपना बजट, 3 दिन में किया बमफाड़ कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Sitare Zameen Par का नया गाना हुआ रिलीज, 'सर आंखों पे मेरे' में इमोशनल नजर आई आमिर-जेनेलिया की जोड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।