विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Famous TV Serials on Lord Ganesh: जब विघ्नहर्ता बन टीवी पर छाए गणपति, घर-घर में पॉपुलर हुए बप्पा के ये शो

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 20 Sep 2023 09:47 PM (IST)

Famous TV Serials on Lord Ganesh गणेश चतुर्थी का रंग देश के कोने- कोने में देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

Famous TV Serials on Lord Ganesh, YouTube Images
Famous TV Serials on Lord Ganesh, YouTube Images

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल धूम-धाम से मनाया जा रहा है। भक्तों ने अपने घर पर बप्पा को विराजमान किया है। 10 दिनों अब गणपति और उनके भक्तों के नाम रहने वाला है। मुंबई में बसी फिल्म इंडस्ट्री पर भी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने स्क्रीन पर भगवान गणेश के किरदार निभाए हैं। टीवी ने भी गणपति पर आधारित कई हिट शो दिए है।  गणेश चतुर्थी के मौके पर हम ऐसे ही कुछ पॉपुलर टीवी शो की लिस्ट लेकर आए है...

यह भी पढ़ें- अंबानी की गणपति पूजा में ऐश्वर्या और आराध्या के पंजाबी लुक ने खींचा ध्यान, 68 की उम्र में रेखा ने भी ढहाया कहर

विघ्नहर्ता गणेश

इस शो को काफी पसंद किया गया था। विघ्नहर्ता गणेश को 2017 में सोनी टीवी पर लॉन्च किया गया था। सीरियल में भगवान गणेश ऐसे किरदार में दिखाया था, जो संघर्ष करके आगे बढ़ने में यकीन रखते हैं। इसलिए शो का नाम भी विघ्नहर्ता गणेश रखा गया।

श्री गणेश

ये सीरियल नवंबर 2000 में शुरू हुई थी और सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था। जागेश मुकाती  ने शो में भगवान गणेश की भूमिका थी। ये शो काफी पॉपुलर भी हुआ था। श्री गणेश में सुनील शर्मा ने भगवान शिव और गायत्री जयराम ने पार्वती का रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में फैमिली संग पहुंचे शाह रुख खान, दीपिका-रणवीर ने भी लूटी महफिल

गणेश लीला

ये शो 2011 में शुरू हुआ था। सीरियल में भगवान गणेश के सफर को कई चरणों में दिखाया था। शो में लीड रोल आकाश नायर ने प्ले किया था। बरखा बिष्ट, सम्राज्ञी नेमा (पार्वती) और मुकेश सोलंकी (शिव) भी गणेश लीला का हिस्सा थे।

देवों के देव...महादेव

ये शो वैसे तो भगवान शिव पर आधारित था, लेकिन भगवान गणेश से जुड़ी भी कई कहानियां दिखाई गई थी। ये सीरियल  2011 में लाइफ ओके पर शुरू हुआ था और 2014 तक हिट रहा था। देवों के देव...महादेव में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। वहीं, मौनी रॉय सती के किरदार में नजर आई थीं। इस शो ने टीवी पर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी।