विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonali Bendre ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणेशोत्सव, पिछली बार थी कैंसर से पीड़ित

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Mon, 02 Sep 2019 02:28 PM (IST)

Sonali Bendre ने बॉलीवुड की अन्य कलाकारों की तरह घर में इको फ्रेंडली गणेश लाई हैं और उनका विसर्जन घर में ही करती हैंl

Sonali Bendre ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणेशोत्सव, पिछली बार थी कैंसर से पीड़ित
Sonali Bendre ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणेशोत्सव, पिछली बार थी कैंसर से पीड़ित

नई दिल्ली, जेएनएनl सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) को 2018 में कैंसर पाया गया थाl इसके बाद वह अमेरिका गई और वहां पर जाकर अपना इलाज करवायाl अब वह खतरे से बाहर हैl हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सकारात्मक और उत्साह से भरे कई पोस्ट भी शेयर किए थेl

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की हैl इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि पिछले वर्ष इलाज के कारण वह इस त्यौहार में भाग नहीं ले पाई थीl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ganesh Chaturthi is one of my favourite festivals and I really missed celebrating it at home last year... Was part of the Aarti via FaceTime! I'm so glad to be back this year, healthier and stronger, celebrating with my family. I truly believe if there’s faith, it reflects more on the inside...in the dialogue between you and your God... so don't lose that essence. Once again, we’ve taken the route of bringing an eco-friendly Ganesha & we’ll also immerse the Lord in our home 🙏🏻 May this Ganesh Chaturthi bring health, happiness and new beginnings to everyone, and may we all have the strength to overcome the obstacles that come our way. सर्वांना गणेश चतुर्थीच्या शुभेच्छा. 😄 गणपती बाप्पा मोरया

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया हैl इसमें वह गणपति बप्पा के आगे हाथ जोड़े हुए हैंl उन्होंने लिखा है कि पिछले साल वह इस त्यौहार को बहुत मिस कर रही थी और उन्होंने फेसटाइम के जरिए गणपति बप्पा की आरती की थीl

सोनाली ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘गणेश चतुर्थी मेरे पसंदीदा त्योहारों में से एक हैl पिछले वर्ष घर पर नहीं होने के कारण इस त्यौहार को मिस कर रही थी और मैंने आरती में फेसटाइम के जरिए भाग लिया थाl अब मुझे खुशी है कि मैं इस वर्ष वापस आ गई हूं और मैं बहुत स्वस्थ और मजबूती से इस त्यौहार का उत्सव मना रही हूंl मैं मानती हूं कि जहां विश्वास होता हैl वह अंदर भी दिखता हैl आपके और आपके भगवान के बीच जब वार्तालाप होता हैl इसे छोड़ना मतl' 

सोनाली ने आगे कहा, 'एक बार फिर हमने इको फ्रेंडली गणेशा लाया है और इनका विसर्जन हम अपने घर में ही करेंगेl इस बार के गणेश चतुर्थी आपको स्वास्थ्य, समृद्धि और नए शुभारंभ देl इसके अलावा यह आपको शक्ति दे कि आप अपनी कठिनाइयों पर विजय पा सकेl सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएंl गणपति बप्पा मोरयाl’

यह भी पढ़ें: Salman Khan को झटका: ईद 2020 पर Inshallah के बाद अब Kick 2 भी नहीं आएगी, ये है कारण

सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड की अन्य कलाकारों की तरह घर में इको फ्रेंडली गणेश लाई हैं और उनका विसर्जन घर में ही करती हैंl