विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध का ट्रेलर रिलीज

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 11 Jan 2023 06:18 PM (IST)

Gandhi Godse Ek Yudh Trailer दीपक अंतानी और चिन्मय मांडलेकर अभिनीत फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध का ट्रेलर रिलीज हो ...और पढ़ें

Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: Rajkumar Santoshi film Gandhi Godse Ek Yudh trailer released
Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: Rajkumar Santoshi film Gandhi Godse Ek Yudh trailer released

नई दिल्ली, जेएनएन। Gandhi Godse Ek Yudh Trailer: राजकुमार संतोषी लंबे वक्त बाद हिन्दी सिनेमा में गांधी गोडसे एक युद्ध से वापसी कर रहे हैं। अब बुधवार को उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। गांधी गोडसे एक युद्ध का ट्रेलर भारत के विभाजन के बाद हुए दंगों के इर्द-गिर्द घूमता हुआ दिख रहा है।  

ट्रेलर की शुरुआत देश के बटवारे के बाद हुए दंगों से होता है, जहां दो समुदायों के खूनी संघर्षों के बीच एक छोटा बच्चा रोते हुए दिख रहा है। इसके बाद ट्रेलर में गोडसे की एंट्री होती है, जो महात्मा गांधी के व्यवहार से नाराज है और इसके बाद वह गांधी की हत्या का प्रण लेता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि गोडसे के हमले में बचने के बाद गांधी जी उनसे मिलने जाते हैं, जहां दोनों अपनी-अपनी मान्यताओं, विचारधाराओं के बीच संघर्ष कर रहे हैं। 

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी गांधी और गोडसे बुनी एक काल्पनिक दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जहां महात्मा गांधी गोडसे द्वारा किए हमले में बच जाते हैं और उसके बाद गांधी जेल में नाथूराम गोडसे से मिलने जाते हैं, जहां दोनों के बीच एक जोरदार बहस होती है दोनों ही अपने-अपने विचारों से एक-दूसरे के विचारों को गलत साबित कर रहे रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता दीपक अंतानी महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि चिन्मय मांडलेकर नाथूराम गोडसे की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

यहां देखें ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गांधी और गोडसे के काल्पनिक संवाद पर बनी राजकुमार संतोषी की फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध का मुकाबला शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान से होने वाला है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लोग पर्दे पर गांधी गोडसे के संवाद को पसंद करते हैं या शाह रुख खान की एक्शन पैक्ड फिल्म को देखना पसंद करेंगे।

यह भी पढ़ें: Adnan on CM Jagan Reddy: सिंगर अदनान सामी ने आंध्र प्रदेश के सीएम को दिखाया आईना, कहा- सबसे पहले हम भारतीय हैं