विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adnan on CM Jagan Reddy: सिंगर अदनान सामी ने आंध्र प्रदेश के सीएम को दिखाया आईना, कहा- सबसे पहले हम भारतीय हैं

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 11 Jan 2023 05:00 PM (IST)

Adnan Sami on CM Jagan Reddy सिंगर अदनान सामी ने आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी के ट्वीट पर ...और पढ़ें

Adnan Sami on CM Jagan Reddy: Singer Adnan Sami flare up on CM of Andhra Pradesh.
Adnan Sami on CM Jagan Reddy: Singer Adnan Sami flare up on CM of Andhra Pradesh.

नई दिल्ली, जेएनएन। Adnan Sami on CM Jagan Reddy: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स, 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम किया है। अवार्ड जीते की जानकारी सामने आने के बाद हर कोई आरआरआर टीम को बधाई दे रहा है।

बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नाटू-नाटू के अवार्ड जीतने पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- तेलुगु का झंडा ऊंचा उड़ रहा है। पूरे आंध्र प्रदेश की ओर से, मैं एमएम कीरावानी, एसएस राजामौली, राम चरण और आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देता हूं। हमें आप पर बहुत गर्व है। आंध्र के मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर अब बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि हम सभी पहले भारतीय हैं, अलगाववाद का रवैया ठीक नहीं है। 

ठीक नहीं है अलगाववाद का रवैया

अदनान ने सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, तेलुगु का झंडा? आपका मतलब भारत का झंडा है? हम सभी पहले भारतीय हैं और इसलिए कृपया देश के बाकी हिस्सों से खुद को अलग करना बंद करें... खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम एक देश हैं। यह अलगाववाद का रवैया ठीक नहीं है, जैसा कि हम 1947 में देश चुके हैं। धन्यवाद... जय हिन्द।    

साल 2016 में मिली भारतीय नागरिकता

बता दें, अदनान सामी को साल 2016 में भारतीय नागरिकता दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता को छोड़ दिया था। उन्हे साल 2020 में भारत सरकार की ओर से म्यूजिक के क्षेत्र में दिए अपने योगदान के लिए देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जिसका कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध किया था।  

आपको बता दें कि अदनान सामी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा करते रहते हैं। साथ ही वह अपनी पहले देश पाकिस्तान में हुई बुरे बर्ताव को लेकर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, एक्टर ने शेयर किया नया पोस्टर