Gandhi Godse Controversy: AR रहमान ने दिया राजकुमार संतोषी का साथ, कहा- वो पीड़ित हैं...
गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म रिलीज के पहले विरोध का सामना कर रही है। ऐसे में अब राजकुमार संतोषी के पक्ष में एआर रहमान आए हैं और एक कार्यक्रम में उन्होंने फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी को विक्टिम बताया है..
नई दिल्ली, जेएनएन। Gandhi Godse Controversy: फिल्म गांधी गोडसे: एक युद्ध रिलीज से पहले ही विवादों में पड़ गई है। इस फिल्म में महात्मा गांधी को कथित रूप से कम आंकने और नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने के लिए विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले में एआर रहमान फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के पक्ष में आए हैं और उन्होंने राजकुमार संतोषी को विक्टिम बताते हुए कहा है कि वो हालात के शिकार हैं।
'लोग फिल्ममेकर्स पर नहीं कर रहे भरोसा' - एआर रहमान
पीटीआई के अनुसार, एआर रहमान ने कहा- 'लोगों ने फिल्म नहीं देखी है, उन्होंने मान लिया है कि ट्रेलर एक पक्षीय है... लोगों ने फिल्म मेकर्स पर भरोसा करना बंद कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है फिल्म मेकर्स किसी एक का पक्ष लेकर फिल्म बना रहे हैं... इसलिए दुर्भाग्य से इस फिल्म के डायरेक्टर इस दुर्भावना का शिकार हो रहे हैं।'
राजकुमार संतोषी ने मुंबई पुलिस को लिखा था लेटर
हाल ही में राजकुमार संतोषी ने मुंबई पुलिस को लेटर लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने इस लेटर में लिखा था कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं।
मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा
राजकुमार संतोषी द्वारा सुरक्षा प्रदान किए जाने पर पुलिस को धन्यवाद दिया है। साथ ही राजकुमार संतोषी ने कहा कि वो किसीसे डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा, “गांधी और गोडसे दोनों निडर लोग थे। गोडसे को गांधी की हत्या के बाद के परिणामों का डर नहीं था। जब मैं इन दो निडर लोगों पर फिल्म बना रहा हूं तो मैं डर कैसे सकता हूं? मुझे जान से मारने की धमकियों की परवाह नहीं है लेकिन मेरे करीबियों ने जोर देकर कहा कि मुझे सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि ये एक गंभीर खतरा है। इसलिए, मैंने मुंबई पुलिस से सुरक्षा के लिए अनुरोध किया था और उन्होंने मुझे वह प्रदान की है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं।"
10 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं राजकुमार संतोषी
गांधी गोडसे एक युद्ध फिल्म को असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी ने लिखा है। वहीं इस फिल्म की मेकिंग संतोषी प्रोडक्शन्स LLP के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म को साल 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बैकड्रॉप पर बनाया गया है। बता दें कि 10 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे राजकुमार संतोषी की इस फिल्म का सामना बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान से होगा।
यह भी पढ़ें: Padma Shri Award 2023: रवीना टंडन और आरआरआर के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड
यह भी पढ़ें: Pathaan को बचाने आए ‘टाइगर’, लीक हुआ फिल्म से सलमान के कैमियो का वीडियो