विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर होगा ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' का कब्जा, जानें कब और कहां होगी रिलीज

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 20 Sep 2023 11:31 AM (IST)

Gadar 2 OTT Release सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा। ...और पढ़ें

Sunny Deol Starrer Gadar 2 OTT Release
Sunny Deol Starrer Gadar 2 OTT Release

HighLights

  1. कब और कहां स्ट्रीम होगी गदर 2
  2. बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का कब्जा
  3. 500 करोड़ के पार पहुंचा गदर 2 का बिजनेस

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 OTT Release: गदर 2 साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया कि कई सौ करोड़ कमा लिए। थिएटर्स के अब गदर 2 ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। गदर के सीक्वल ने 22 सालों बाद भी सफलता का वही इतिहास दोहराया जो पहली फिल्म ने देखा था। फिल्म ने थिएटर्स में एक महीने का सफर पूरा कर लिया है। फिर भी कमाई करती जा रही है।

यह भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office: तारा सिंह को नहीं किसी का डर, बॉक्स ऑफिस पर जारी 'गदर 2' की कमाई, इतने करोड़ पहुंचा बिजनेस

कब और कहां होगी रिलीज ?

गदर 2 के फैंस लंबे वक्त से फिल्म के ओटीटी रिलीज की राह देख रहे हैं। बीच में मेकर्स ने ये भी कहा था कि गदर 2 की ओटीटी रिलीज में लंबा वक्त लगेगा, क्योंकि फिल्म थिएटर्स में लगातार बनी हुई है। गदर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर अब अपडेट आई है। फिल्म अगले महीने स्ट्रीम होने जा रही है। ओटीटी प्ले के अनुसार, गदर 2 को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, तारीख की बात करें तो गदर 2 कुछ हफ्तों बाद 6 अक्टूबर 2023 को जी5 पर दस्तक देगी।

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का कब्जा

गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का सफर शानदार रहा है। गदर 2 ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई की। अब तो फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हो गई है।

यह भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Day 34: पठान का सिंहासन छीनने में लगी गदर 2, क्या 500 करोड़ के बाद हासिल कर पाएगी ये मुकाम?

500 करोड़ के पार पहुंचा गदर 2 का बिजनेस

गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज की गई थी। फिल्म ने पहले दिन ही 40 से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। वहीं,अब तो फिल्म थिएटर्स में 40 दिन पूरे कर चुकी है। गदर 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने देशभर में लगभग 520 करोड़ का नेट बिजनेस किया। अभी गदर 2 कमाई करती जा रही है।