विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office Day 33: जवान के आगे फीकी पड़ रही तारा सिंह की दहाड़, करोड़ से लाख में सिमटा गदर 2 का बिजनेस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 13 Sep 2023 07:53 AM (IST)

Gadar 2 Box Office Collection Day 33 सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए अब बॉक्स ऑफिस पर टिकना ...और पढ़ें

Gadar 2 Box Office Collection Day 33, Instagram Image
Gadar 2 Box Office Collection Day 33, Instagram Image

HighLights

  1. जवान ने रोकी तारा सिंह की रफ्तार
  2. करोड़ से लाख में सिमटा गदर 2 का बिजनेस
  3. गदर 2 ने 33 दिनों में कमाए कितने करोड़ ?

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए अब बिजनेस करना मुश्किल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर दौड़ती गदर 2 की स्पीड पर ये ब्रेक जवान ने लगाया है। अब तो हालत इतनी खराब हो चुकी है कि फिल्म का बिजनेस गिरकर करोड़ से लाख में पहुंच गया है। हालांकि, गदर 2 खुद को ब्लॉकबस्टर साबित कर चुकी है।

जवान ने रोकी तारा सिंह की रफ्तार

गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज की गई थी, इसका फिल्म को फायदा भी मिला। पहले दिन से ही तारा सिंह का एक्शन दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने लगा। फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री भी कर चुकी है, लेकिन अब खेल शाह रुख खान की जवान ने खराब कर दिया है।

करोड़ से लाख में सिमटा बिजनेस

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से भी ज्यादा वक्त बिताया है। इतने दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब फिल्म ने करोड़ नहीं, लाख कमाए है। गदर 2 ने बीते दिन भी देशभर में सिर्फ 55 लाख का बिजनेस किया था। वहीं, Sacnilk की शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ने मंगलवार को भी महज 50 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही गदर 2 ने रिलीज के 33 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 516.08 करोड़ नेट लाइफटाइम बिजनेस कर लिया है।

  • 1 दिन- 40.10 करोड़
  • 2 दिन- 43.08 करोड़
  • 3 दिन- 51.70 करोड़
  • 4 दिन- 38.70 करोड़
  • 5 दिन- 55.40 करोड़
  • 6 दिन- 32.37 करोड़
  • 7 दिन- 23.28 करोड़
  • 8 दिन- 20.50 करोड़
  • 9 दिन- 31.07 करोड़
  • 10 दिन-38.90 करोड़
  • 11 दिन-13.50 करोड़
  • 12 दिन-12.10 करोड़
  • 13 दिन-10.00 करोड़
  • 14 दिन- 8.40 करोड़
  • 15 दिन- 7.10 करोड़
  • 16 दिन-13.75 करोड़
  • 17 दिन-16.10 करोड़
  • 18 दिन- 4.60 करोड़
  • 19 दिन- 5.10 करोड़
  • 20 दिन- 8.60 करोड़
  • 21 दिन- 8.10 करोड़
  • 22 दिन- 5.20 करोड़
  • 23 दिन- 5.72 करोड़
  • 24 दिन- 7.80 करोड़
  • 25 दिन- 2.50 करोड़
  • 26 दिन- 2.50 करोड़
  • 27 दिन- 2.75 करोड़
  • 28 दिन- 1.08 करोड़
  • 29 दिन- 1.05 करोड़
  • 30 दिन- 1.85 करोड़
  • 31 दिन- 2.13 करोड़
  • 32 दिन- 0.55 करोड़
  • 33 दिन- 0.50 करोड़

लाइफटाइम कलेक्शन- 516.08 करोड़