विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 Box Office Day 28: खत्म हुई तारा सिंह की बादशाहत, जवान के आते ही निचले स्तर पर पहुंचा गदर 2 का बिजनेस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 08 Sep 2023 08:58 AM (IST)

Gadar 2 Box Office Collection Day 28 सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। फिल्म ...और पढ़ें

Gadar 2 Box Office Collection Day 28
Gadar 2 Box Office Collection Day 28

HighLights

  1. जवान की एंट्री से गदर 2 परेशान
  2. गिरा गदर 2 का बिजनेस
  3. गुरुवार को हुई सबसे कम कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Collection Day 28: सनी देओल की गदर 2 लगभग एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी। अपने आगे आने वाली सभी फिल्म को गदर 2 ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अब ये बादशाहत खत्म होते हुए नजर आ रही है। शाह रुख खान की जवान की एंट्री ने गदर 2 की सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी है।

शाह रुख खान की जवान साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। गदर 2 भी इस लिस्ट में शामिल है, लेकिन मुकाबला करने में अब फिल्म के पसीने छूटने लग गए है। जवान की रिलीज के साथ ही गदर 2 का बिजनेस निचले स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को सनी देओल की फिल्म ने अपनी अब तक की सबसे कम कमाई की है।

खराब होगी गदर 2 की हालत

गदर 2 रिलीज के दिन से शानदार कलेक्शन कर रही है। अब तक फिल्म ने गिरत- पड़ते 2 करोड़ से ऊपर ही बिजनेस किया है, लेकिन अब कमाई निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। गदर 2 की ऐसी हालत वीकेंड के शुरुआत में हो गई है, तो आगे दशा और भी खराब हो सकती है।

गुरुवार को कमाए इतने करोड़

बिजनेस गिरने के बावजूद गदर 2 अपनी लागत अब तक निकाल चुकी है। बॉलीवुड हंगाना की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने गुरुवार को लगभग 1.08 का नेट बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म रिलीज के 28 दिनों में अब तक 510 करोड़ का नेट बिजनेस कर चुकी है। वहीं, जवान की बात करें तो फिल्म ने देशभर में लगभग 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की है। 

  • 1 दिन- 40.10 करोड़

  • 2 दिन- 43.08 करोड़

  • 3 दिन- 51.70 करोड़

  • 4 दिन- 38.70 करोड़

  • 5 दिन- 55.40 करोड़

  • 6 दिन- 32.37 करोड़

  • 7 दिन- 23.28 करोड़

  • 8 दिन- 20.50 करोड़

  • 9 दिन- 31.07 करोड़

  • 10 दिन-38.90 करोड़

  • 11 दिन-13.50 करोड़

  • 12 दिन-12.10 करोड़

  • 13 दिन-10.00 करोड़

  • 14 दिन- 8.40 करोड़

  • 15 दिन- 7.10 करोड़

  • 16 दिन-13.75 करोड़

  • 17 दिन-16.10 करोड़

  • 18 दिन- 4.60 करोड़

  • 19 दिन- 5.10 करोड़

  • 20 दिन- 8.60 करोड़

  • 21 दिन- 8.10 करोड़

  • 22  दिन- 5.20 करोड़

  • 23  दिन- 5.72 करोड़

  • 24  दिन- 7.80 करोड़

  • 25  दिन- 2.50 करोड़

  • 26  दिन- 2.50 करोड़

  • 27  दिन- 2.75 करोड़

  • 28  दिन- 1.08 करोड़

लाइफटाइम कलेक्शन- 510 करोड़