विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor Birthday: नीतू कपूर से लेकर करिश्मा कपूर समेत इन स्टार्स ने दी रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई

By JagranEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 28 Sep 2022 01:23 PM (IST)

रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात एक्टर ने अपने घर पर दोस्तों के साथ ग्रैंड ...और पढ़ें

ranbir kapoor, alia bhatt, Photo Credit Instagram
ranbir kapoor, alia bhatt, Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Birthday: ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात वास्तु हाउस में रणबीर का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेट हुआ। इस पार्टी में मां नीतू कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर, शाहीन भट्ट, लव रंजन और अयान मुखर्जी समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे। हालांकि अब तक पार्टी की तस्वीरे सामने नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर रणबीर को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। नीतू कपूर से लेकर बहन करिश्मा कपूर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

नीतू कपूर ने किया पोस्ट

नीतू कपूर ने अपने इकलौते और लाडले बेटे रणबीर संग इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, ' यह साल आपके और हमारे लिए मील का पत्थर रहा है!! अपने पिता को मिस करना, क्योंकि वह सबसे ज्यादा गर्वित होंगे, मुझे यकीन है कि वह वहां से ऑर्केस्ट्रेट कर रहे हैं !! हैप्पी बर्थडे. बहुत ज्यादा लव यू राना आप मेरे शक्ति अस्त्र हैं।

करिश्मा कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर

करिश्मा कपूर एक्टर रणबीर कपूर की कजिन बहन है। जो सबसे बड़ी है। दोनों बहन भाई आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। जन्मदिन के मौके पर करिश्मा ने रणबीर की बचपन की फोटो शेयर की है और लिखा- दो बेहद खास कपूर का आज जन्मे। जो जल्द ही पिता बनने वाला है और दूसरा जिसके पास सबसे दयालु दिल है

हैप्पी बर्थडे रीमा आंटी और हैप्पी 40वें रणबीर। बता दें करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन का भी आज बर्थडे है।

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की खास तस्वीर

रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है, ' हैप्पिएस्ट हैप्पी बर्थडे बेबी ब्रो'.

करण जौहर ने यूं लुटाया प्यार

करण जौहर ने इंस्टा स्टोरी पर रणबीर की एक फोटो शेयर की जिसमे एक्टर काफी हैंडसम नजर आ रहे है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो सिड, बन्नी, अयान और शिवा... लव यू आरके।

यह भी पढ़ें- Richa Chadha Ali Fazal Wedding: छोले भटूरे से लेकर राम लड्डू... देखिए ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का मेन्यु