बॉलीवुड के ये स्टार्स हैं 'खतरों के रियल खिलाड़ी', खुद करते हैं फिल्मों में जानलेवा स्टंट सीन्स
Bollywood Actors Who Performed Their Own Stunt बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो फिल्मों में अपने स्टंट सीन खुद परफॉर्म करते हैं। कई बार खरतनाक एक्शन सीन करने की वजह से ये गंभीर रुप से घायल भी हो जाते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Actors Who Performed Their Own Stunt: फिल्म की जान हमेशा उसकी कहानी, स्क्रिप्ट और स्टार कास्ट होती है। कई बार किसी फिल्म की चर्चा उसके स्टंट सीन के कारण भी होती है। एक्शन फिल्मों के केस में हीरो के हैरतअंगेज और जानलेवा स्टंट दर्शकों को सीट से बांधे रखते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने एक्शन सीन खुद करते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-से स्टार्स हैं जो खतरों के रियल खिलाड़ी हैं...
अक्षय कुमार
अक्षय बॉलीवुड के उन स्टार्स में शुमार हैं, जो अपनी फिटनेस और टाइट रूटीन के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और Taekwondo में ब्लैक बेल्ट हैं। फिल्मों में अक्षय अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। सूर्यवंशी में बाइक से हेलीकॉप्टर वाला एक्शन सीन अक्षय ने खुद किया था। टीवी शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करने के दौरान भी अक्षय लाइव स्टंट खुद परफॉर्म करते थे।
View this post on Instagram
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन अपने डांस की वजह से अक्सर चर्चा बटोरते हैं। उनकी टोन्ड और फ्लेक्सिबल बॉडी फैंस को हमेशा इम्प्रेस करती है। वार और बैंग बैंग जैसी एक्शन फिल्मों में एक्टर ने अपने स्टंट सीन खुद परफॉर्म किए थे। बैंग बैंग के एक सीन की वजह से तो उनके सिर में गंभीर चोट भी लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी तक करवानी पड़ गई थी।
View this post on Instagram
टाइगर श्रॉफ
टाइगर अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती से एक्शन करते आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इमेज भी एक्शन स्टार की है। उन्होंने कलरीपायट्टु, कुंग फू और क्राव मागा सीखा है। इसके अलावा वो ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। बागी 2 में उनके स्टंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
View this post on Instagram
अजय देवगन
रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम में अजय देवगन ने सारे स्टंट खुद किए थे। इसके अलावा भी उन्होंने अपनी कई फिल्मों के एक्शन सीन खुद परफॉर्म किए हैं। अजय स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं और उन्हें खुद भी स्टंट करना बेहद पसंद है।
View this post on Instagram
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन भी अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, उन्हें कई बार इस वजह से चोट भी लग चुकी है। फिर भी उन्हें अपने स्टंट खुद करना पसंद है। जॉन ने फोर्स, फोर्स 2 और रॉकी हैंडसम जैसी कई फिल्मों में खुद से स्टंट किए हैं।
View this post on Instagram