यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bollywood Villains: बॉलीवुड एक्टर्स जिन्होंने विलेन बनकर लूटी वाहवाही, कुछ ने पहली बार में ही दिखाया दम
फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड स्टार्स भरे पड़े हैं। इनमें से कुछ स्टार्स को हीरो तो कुछ ...और पढ़ें

HighLights
- बॉबी देओल के किरदार की हुई तारीफ
- शाह रुख खान ने डर में दिखाया कमाल
- पहली बार विलेन बन छा गए रितेश
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। किसी भी फिल्म के लिए उसका हीरो और विलेन सबसे दमदार कैरेक्टर होते हैं। हमारे देश में जहां फिल्म की कहानी हीरो को केंद्र में रखकर लिखी जाती है।
बॉलीवुड फिल्मों में हमें कई ऐसे उदाहरण देखने को मिलेंगे जब एक हीरो ने किसी फिल्म में विलेन का किरदार निभाया और महफिल ही लूट ली। आने वाले समय में आपको शाह रुख खान की फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में दिखाई देंगे।
आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें हीरो की इमेज से बाहर आकर किसी एक्टर ने पहली बार स्क्रीन पर विलेन का किरदार निभाया और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को चौंका के रख दिया।
बॉबी देओल
फिल्म एनिमल में बॉबी देओल विलेन अबरार हक के किरदार में नजर आए थे। उनकी स्कीन टाइमिंग भले ही कम थी लेकिन दर्शकों को उनका खूंखार लुक काफी ज्यादा पसंद आया। फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के कजिन का किरदार निभाया था। फिल्म से उनका गाना जमाल कुडू आज भी सबकी जुबां पर है।
.jpg)
रणवीर सिंह
फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी थे लेकिन रणवीर के दमदार अभिनय उन पर भारी पड़ा। रणवीर का किरदार देख लोगों को लगा था कि ये किरदार शायद ही कोई रणवीर के अलावा ऐसे निभा पाता। इस किरदार को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
यह भी पढ़ें: Horror Movies: जब अचानक दीवार पर घूमने लगा फोटो फ्रेम, असली हॉन्टेड लोकेशन्स पर शूट हुई थी भूतों की ये फिल्में
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर आने वाले समय में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया था जिसमें वो खून से लथपथ एक खूंखार विलेन के किरदार में नजर आ रहे थे। इस फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और रणवीर सिंह नजर आएंगे।
.jpg)
शाह रुख खान
शाह रुख खान ने फिल्म डर ने एक नेगेटिव कैरेक्टर प्ले किया था। इस फिल्म में बॉबी देओल और जूही चावला लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। बादशाह को फिल्म में साइको आशिक के तौर पर दिखाया गया था। इस फिल्म के जरिए शाह रुख विलेन बनकर भी लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुए थे।
.jpg)
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख को अक्सर उनके कॉमेडी और एंटरटेनिंग रोल के लिए जाना जाता है। लेकिन साल 2014 में आई फिल्म एक विलेन में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाकर बड़े-बड़े एक्टर्स के पसीने छुड़वा दिए। उनका ये एक्ट किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
अजय देवगन
अजय देवगन ने फिल्म खाकी में खलनायक का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने यशवंत आंगरे की भूमिका निभाई थी। दरअसल अजय देवगन को इस फिल्म में हीरो का रोल ऑफर किया गया था लेकिन एक्टर को विलेन का किरदार ज्यादा पसंद आया।
.jpg)
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने फिल्म आई मिलन की बेला में विलेन का रोल निभाया था। फिल्म का निर्माण जे ओम प्रकाश ने किया था जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी मोहन कुमार को मिली थी। संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था। धर्मेंद्र के अलावा फिल्म में राजेन्द्र कुमार, सायरा बानो और शशिकला थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी।
(1).jpg)
