विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश की पहली किन्नर विधायक रही शबनम मौसी बानो बनी फिल्म के गीत का हिस्सा

By Rahul soniEdited By:
Published: Mon, 24 Apr 2017 03:23 PM (IST)

फिल्म का निर्देशन धीरज वर्मा ने किया है। फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी होगी।

देश की पहली किन्नर विधायक रही शबनम मौसी बानो बनी फिल्म के गीत का हिस्सा
देश की पहली किन्नर विधायक रही शबनम मौसी बानो बनी फिल्म के गीत का हिस्सा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। हाल ही में फिल्म 'हंसा - एक संजोग' के लिए मध्यप्रदेश से निकली देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी ने किन्नरों पर बन रही फिल्म में बच्चों के जन्म पर गाए जाने वाले बधाई गाने को मुंबई में शूट किया।

फिल्म 'हंसा - एक संजोग' किन्नरों के जीवन पर बन रही एक फिल्म है। इस फिल्म के एक गाने को मुंबई में हाल ही में शूट किया गया। खास बात यह है कि इस मौके पर देश की पहली किन्नर विधायक शबनम 'मौसी' बानो ने बच्चों के जन्म पर गाए जाने वाले बधाई गीत का हिस्सा बनी। इस फिल्म में किन्नरों के जीवन में होनेवाली परेशानियों को दर्शाया जा रहा है कि किस प्रकार आज भी हमारे देश में किन्नर होना एक अभिशाप के समान है और आज भी समाज उन्हें अपनाने से कतराता है। साथ ही समाज में किन्नरों को तिरस्कार की भावना से देखता है। इस बात को इस फिल्म में विस्तृत तौर पर दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: बैनेट दोसांझ बने पहले Rising star, महेश भट्ट की फिल्म में गाने का मौका

फिल्म में अखिलेंद्र मिश्र, शरत सक्सेना, मंत्र पटेल, वैष्णवी मैक्डोना और आयुष श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका है। सभी शबनम 'मौसी' बानो को अपने बीच पाकर काफी खुश नज़र आए। शबनम मौसी बानो 1998 से 2003 में विधायक चुनी गई थी। उस समय वहां कांग्रेस की सरकार थी। इस मौके पर सभी ने फिल्म के विषय की सराहना की और अपनी भूमिका के बारे में भी बताया। फिल्म का निर्देशन धीरज वर्मा ने किया है। फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।