फिल्मी फ्राइडे: तीन सितारों को ट्रिपल रोल में देखने का मिलेगा मौका
निर्देशक साजिद खान की फिल्म हमशकल्स आज रिलीज हो रही है। ये ऐसी अनोखी फिल्म है, जिसमें तीन अभिनेता ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। आइए
नई दिल्ली। निर्देशक साजिद खान की फिल्म हमशकल्स आज रिलीज हो रही है। ये ऐसी अनोखी फिल्म है, जिसमें तीन अभिनेता ट्रिपल रोल में नजर आएंगे। आइए इस फिल्म के बारे में हम आपको बताते हैं।
निर्माता वासु भगनानी की फिल्म 'हमशकल्स' में तीन मुख्य किरदारों के तीन हमशकल है। अशोक (सैफ अली खान) और कुमार (रितेश देशमुख) अच्छे दोस्त है। दोनों इस बात से अनजान है कि उनके हमशकल भी है। ये हमशकल भी आपस में अच्छे दोस्त हैं। उन्हें भी नहीं पता कि उनके भी हमशकल हैं। फिल्म में मामा जी (रामकपूर) भी हैं। मामा के भी दो हमशकल है। गड़बडि़यां तब शुरू होती हैं जब मानसिक अस्पताल में भर्ती अशोक और कुमार के हमशकल वहां से भागने में कामयाब हो जाते हैं। इनमें अशोक उम्र से तो जवान है, लेकिन उसका दिमाग पांच साल के बच्चे का है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग विदेश में हुई है। फिल्म में अन्य मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं बिपाशा बसु, ईशा गुप्ता, तमन्ना भाटिया, सतीश शाह, चंकी पांडे ने। संगीत दिया है हिमेश रेशमिया ने।
क्लिक करके जानिए, हमशकल्स की प्रमोशन से क्यों दूर रहीं बिपाशा
पढ़ें: इस बंगाली फिल्म से चुराया गया है हमशकल्स का यह सुपरहिट गाना?