..इन सितारों ने जीता 'ब्लैक लेडी' का दिल
आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध अवार्ड की वो हसीन शाम ही गई जिसका इंतजार सेलेब्रिटिज ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम हस्तियां और आम लोग जो फिल्मों में रुचि रखते हैं वे भी करते हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों को ध्यान में रखते हुए 24 जनवरी की शाम 59 वां फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुंबई। आखिरकार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध अवार्ड की वो हसीन शाम ही गई जिसका इंतजार सेलेब्रिटिज ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम हस्तियां और आम लोग जो फिल्मों में रुचि रखते हैं वे भी करते हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों को ध्यान में रखते हुए 24 जनवरी की शाम 59 वां फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किया गया। मुंबई के यशराज स्टूडियो में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ। ये शाम अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के नाम रही। शाम ज्यादा रंगीन तब हुई जब कुछ सितारों ने स्टेज परफॉर्म किया तो कुछ ने अपने हाथों में ब्लैक लेडी को थामा।
पढ़ें : जब करण जौहर पर हंसी काजोल
59वें आइडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दीपिका को बेस्ट ऐक्ट्रेस और फरहान अख्तर को भाग मिल्खा भाग के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। वहीं, साल 2013 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म भाग मिल्खा भाग रही। ये फिल्म ने केवल सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही, बल्कि इसके लिए डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी हासिल हुआ। द लंच बॉक्स में अपने उम्दा अभिनय के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और गोलियों की रासलीला राम-लीला में शानदार अभिनय के लिए सुप्रिया पाठक कपूर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब हासिल किया।
बॉलीवुड के इस सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने पिछले साल मनोरंजन की दुनिया को अलविदा कहने वाले फिल्मी सितारे जैसे प्राण,सुचित्रा सेन, फारूक शेख, जिया खान आदि को श्रद्धांजलि दी। शो को रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया। रणबीर, प्रियंका, सलमान खान,शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने अपने डांस परफॉरमेंस से समां बांध दिया।
आइए एक नजर डालते हैं फिल्मफेयर के विजेताओं पर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- फरहान अख्तर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- दीपिका पादुकोण
सर्वश्रेष्ठ फिल्म-भाग मिल्खा भाग
सहायक अभिनेता - नवाजुद्दीन सिद्दीकी
सहायक अभिनेत्री - सुप्रिया पाठक कपूर (गोलियों की रासलीला राम-लीला)
लाइफटाइम अचीवमेंट - तनुजा
संगीत - जीत गांगुली, मिथुन व अंकित तिवारी (आशिकी-2)
पार्श्वगायक - अरिजीत सिंह (तुम ही हो-आशिकी 2)
पार्श्वगायिका - मोनाली ठाकुर (संवार लूं-लुटेरा)
गीत - प्रसून जोशी (जिंदा भाग मिल्खा भाग)
न्यूकमर मेल - धनुष (रांझना)
न्यूकमर फीमले - वाणी कपूर (शुद्ध देसी रोमांस)
डायलॉग - सुभाष कपूर (जॉली एलएलबी)
कहानी - सुभाष कपूर (जॉली एलएलबी)
सिनेमाटोग्राफी -मद्रास कैफे कमलजीत नेगी
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर