यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्म Teesri Begum को इन दो बड़े बदलाव के साथ रिलीज के लिए मिली हरी झंडी
फिल्म निर्माता और निर्देशक केसी बोकाडिया की आगामी फिल्म तीसरी बेगम बदलाव के बाद रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ...और पढ़ें

HighLights
- दो बड़े बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म
- फिल्म में मुग्धा गोडसे आएंगी नजर
- जय श्री राम नारे पर बोर्ड को आपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉम्बे हाइकोर्ट ने फिल्म तीसरी की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है। हालांकि इसमें कुछ बदलाव करने की मांग की गई जिसे मेकर्स ने मान लिया। फिल्म से जय श्री राम के स्लोगन को तुमको तुम्हारी भगवान की कसम से रिपलेस किया जाएगा। न्यायमूर्ति आर.आई.छागला की एकलपीठ के समक्ष मंगलवार को के सी बोकाडिया की ओर से वरिष्ठ वकील अशोक सरावगी और आकाश सिंह की दायर याचिका पर सुनवाई हुई। के सी बोकडिया फिल्म के निर्माता हैं।
क्या किए गए बदलाव
लॉबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार,"केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने बोकाडिया को उस सीन में बदलाव करने का आदेश दिया था जिसमें एक मुस्लिम व्यक्ति ने जय श्री राम का नारा लगाया था जबकि हिंदू पत्नियों ने उस पर हमला किया था। इसके अलावा सीबीएफसी ने इससे संबंधित एक अन्य दृश्य को हटाने का भी आदेश दिया था जिसमें तीन तलाक का मुद्दा दिखाया गया था।"
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल की 'Bad Newz' में कटा 27 सेकंड का किसिंग सीन! सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, हुए ये बदलाव
इन बातों पर बनी सहमति
रिपोर्ट के अनुसार, "सीबीएफसी ने पीठ को यह भी सूचित किया कि चूंकि इसमें संशोधन किया गया है, इसलिए वह इस पर भी विचार करेगा कि आवेदन दायर होने के बाद कानून के अनुसार फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट या 'यू/ए' सर्टिफिकेट दिया जाना चाहिए या नहीं।" इसके बाद मेकर्स जय श्री राम वाले डायलॉग को रिप्लेस करने और ट्रिपल तलाक वाले सीन में डिस्क्लेमर देने को राजी हो गए। सीबीएफसी की ओर से वकील एम सेथना और आशुतोष मिश्रा पेश हुए। तीसरी बेगम में अमित गौड़, मुग्धा गोडसे, कायनात अरोड़ा और रचना श्याम जैसे सितारे हैं।