राजकुमार की गर्लफ्रेंड है भूतिया, हर साल सिर्फ पूजा पर आती है, ट्रेलर देखकर समझ जाएंगे
फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है जो कि 31 अगस्त को रिलीज होगी।
मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है। रोमांस और डर से भरपूर इस ट्रेलर में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अॉन स्क्रीन केमेस्ट्री को देख जा सकता है।
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री के ट्रेलर में श्रद्धा कपूर एक डरावनी भूतनी के किरदार में नज़र आ रही है। वह डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में दिखने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है। ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत है और सिर्फ पूजा पर ही हर साल आती है। यह बात जैसे ही पता चलती है तो सभी उससे डरने लगते हैं।
फिल्म स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की अहम भूमिका है। आपको याद होगा इसी साल पंकज त्रिपाठी के साथ राजकुमार राव की एक फिल्म न्यूटन भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए गयी थी। बता दें कि, आज ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें ट्रेलर के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके साथ राजकुमार राव ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते लिखा था कि, स्त्री से बचने के लिए हम तैयार होकर आ रहे हैं, आप भी सावधान हो जाओ। पोस्टर में एक डरावने से साए के सामने आप राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को एक दूसरे की आंखों में गुम देख सकते हैं। जबकि तीन अन्य कलाकार उन दोनों को बड़े ही चौंकन्ने होकर देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तो क्या आमिर खान ही बनेंगे गुलशन कुमार, जानिये क्योंकि ये बड़ी ख़बर है
स्त्री के पोस्टर के सबसे ऊपर लाल रंग के साफ अक्षरों में लिखा हुआ है था कि- ‘मर्द को दर्द होगा’। ज़ाहिर है राजकुमार राव इसलिए आपको सावधान रहने के लिए कह रहे थे। और अब ट्रेलर देखने को बाद तो आप और सावधान हो जाएंगे। बता दें कि यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है।
यह भी पढ़ें: महाभारत में अब बस इतना इंतज़ार, 1000 करोड़ लागत से बनेगी ये भव्य फिल्म