विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: रजनीकांत के ‘काला डे’ पर भी चला इन तीन फिल्मों का जादू

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 08 Jun 2018 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 11:25 PM (IST)

जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण ने अपनी लागत की वसूली बुधवार को ही कर ली थी।

Box Office: रजनीकांत के ‘काला डे’ पर भी चला इन तीन फिल्मों का जादू
Box Office: रजनीकांत के ‘काला डे’ पर भी चला इन तीन फिल्मों का जादू

मुंबई । बॉक्स ऑफ़िस पर रजनीकांत ने एक दिन पहले ही अपनी फिल्म काला को रिलीज़ कर तगड़ी कमाई का ऐलान कर दिया जिससे आगे कई हिंदी फिल्मों की कमाई पर फ़र्क पड़ने की उम्मीद है लेकिन काला के स्वागत के साथ राज़ी, वीरे दी वेडिंग और परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण ने अपने लिए एक सुखद समाचार बटोर लिया।

बात सबसे पहले मेघना गुलज़ार की फिल्म राज़ी की । राज़ी का चौथा हफ़्ता पूरा हो गया है । गुरुवार के ‘काला डे’ के दिन इस फिल्म को 45 लाख रूपये का कलेक्शन मिला । आलिया भट्ट विक्की कौशल स्टारर राज़ी एक ऐसी भारतीय लड़की की कहानी है जो पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से शादी करती है फिर पाकिस्तान की ख़ुफ़िया सूचना भारतीय अधिकारियों को पहुंचाती है । फिल्म की कमाई अब तक 117 करोड़ 79 लाख रूपये मिला है।

राज़ी को पहले वीक में 56 करोड़ 59 लाख रूपये। दूसरे में 35 करोड़ चार लाख रूपये, तीसरे में 18 करोड़ 21 लाख रूपये और चौथे में सात करोड़ 95 लाख रूपये का कलेक्शन मिला।


शशांक खेतान के निर्देशन में बनी वीरे दी वेडिंग ने , जो कि इस साल की फिल्मों में सबसे अधिक ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में पांचवे नंबर पर है, अपने अपने पहले हफ़्ते में 56 करोड़ 96 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने गुरुवार को काला की रिलीज़ के बावजूद चार करोड़ छह लाख रूपये का कलेक्शन किया। करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर चार खुले विचारों वाली लड़कियों की कहानी पर बनी फिल्म को 10 करोड़ 70 लाख रूपये की ओपनिंग मिली थी।

उधर जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण ने अपनी लागत की वसूली बुधवार को ही कर ली थी। इस फिल्म ने दूसरा हफ़्ता पूरा कर लिया है। रजनीकांत के आगमन के दिन फिल्म ने एक करोड़ 28 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई अब तक 51 करोड़ 83 लाख रूपये हो चुकी है। तमाम विवाद और आई पी एल की मार के बावजूद भी जॉन अब्राहम की इस फिल्म ने पहले हफ़्ते में 35 करोड़ 41 लाख और दूसरे हफ़्ते में 16 करोड़ 42 लाख रूपये का कलेक्शन किया। ये भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण की कहानी है, जिससे देशप्रेमी दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की काला फेसबुक पर Live,मचा बवाल, एक गिरफ़्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।