विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिक्षा व्यवस्था पर आधारित फिल्म ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड 12 अप्रैल को रिलीज़ होगी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 05:21 PM (IST)

इस फिल्म में रघुवीर यादव धर्मेंद्र सिंह अलिस्मिता गोस्वामी अशोक समर्थ अखिलेंद्र मिश्रा और पंकज झा मुख्य भूमिकाओं में हैं l

शिक्षा व्यवस्था पर आधारित फिल्म ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड 12 अप्रैल को रिलीज़ होगी
शिक्षा व्यवस्था पर आधारित फिल्म ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड 12 अप्रैल को रिलीज़ होगी

मुंबई l बॉलीवुड में एजुकेशन को लेकर अलग अलग मुद्दे उठाने वाली कई फिल्में बन चुकी हैं l पिछले दिनों नक़ल के कारोबार पर वाय चीट इंडिया आई थी जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल में थे और अब एक और फिल्म आ रही है ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइट बोर्ड l 

शिक्षा व्यवस्था पर आघात करती फिल्म ‘ब्लैकबोर्ड वर्सेज व्हाइटबोर्ड’ इसी हफ़्ते यानि 12 अप्रैल को  रिलीज होने वाली हैl  इस फिल्म की रिलीज की तारीख फाइनल नहीं हो पा रही थी l दरअसल, इस फिल्म को सेंसर के कुछ इश्यू की वजह से रोका गया था l  ये फिल्म एक छोटे से शहर पर आधारित है, जो लोगों को सच्चाई से रू-ब-रू कराती है l  इस फिल्म के अभिनेता रघुवीर यादव ने बताया कि फिल्म को रिलीज़ करने से ज्यादा परेशानी इसे बनाने में आई l  सेंसर के सर्टिफिकेट के देर से मिलने की वजह से इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया लेकिन कहते हैं कि इंतजार का फल मीठा होता है l इस फिल्म को U सर्टिफिकेट मिला है l 

इस फिल्म में रघुवीर यादव, धर्मेंद्र सिंह, अलिस्मिता गोस्वामी, अशोक समर्थ, अखिलेंद्र मिश्रा और पंकज झा मुख्य भूमिकाओं में हैं l इस फिल्म को तरुण बिष्ट ने डायरेक्ट किया है और फिल्म का निर्माण किया है माइलस्टोन क्रिएशन्स और रतन श्री एंटरटेनमेंट के नुपूर श्रीवास्तव , गिरीश तिवारी और आशुतोष सिंह रतन ने l 

यह भी पढ़ें: ये Chhapaak की Deepika padukone ही हैं, यकीन न हो तो दिल्ली की और तस्वीरें देखें