विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fighter में ऋतिक के पाकिस्तान को लेकर बोले गए डायलॉग पर इस डायरेक्टर ने किया बचाव, कलाकारों को दे डाली नसीहत

Published: Thu, 25 Jan 2024 11:37 AM (IST)

Fighter In Cinema ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया है। दोनों ...और पढ़ें

Fighter में ऋतिक के पाकिस्तान को लेकर बोले गए डायलॉग पर इस डायरेक्टर ने किया बचाव / फोटो- Instagram
Fighter में ऋतिक के पाकिस्तान को लेकर बोले गए डायलॉग पर इस डायरेक्टर ने किया बचाव / फोटो- Instagram

HighLights

  1. ऋतिक के पाकिस्तान पर बोले गए डायलॉग का निर्देशक ने किया बचाव
  2. पाकिस्तानी कलाकारों को सिद्धार्थ आनंद ने दे डाली नसीहत
  3. सिनेमाघरों में रिलीज हुई दीपिका-ऋतिक की फाइटर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Release: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' ने फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर क्या कमाल करेगी, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक था।

'पठान' के बाद सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर को भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक तरफ जहां इंडिया में फिल्म को लेकर क्रेज है और खूब वाहवाही बटोर रही है, तो वहीं 'फाइटर' का ट्रेलर आने के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों ने ऋतिक रोशन द्वारा पाकिस्तान को लेकर बोले गए डायलॉग की काफी आलोचना की थी। अब सिद्धार्थ आनंद ने मीडिया बातचीत करते हुए पाकिस्तानी कलाकारों को एक नसीहत दी है।

फाइटर के डायरेक्टर ने पाकिस्तानी कलाकारों को दी ये नसीहत

फाइटर के ट्रेलर में एक फाइट सीन में ऋतिक रोशन कहते हैं कि 'कश्मीर इंडिया का है और हमने इसका एक हिस्सा पाकिस्तान को दिया हुआ है'। इस एक डायलॉग को सुनकर कई पाकिस्तानी एक्टर्स ने डायलॉग को एंटी पाकिस्तानी बताते हुए फिल्म की आलोचना की।

यह भी पढ़ें: Fighter X Review: रिलीज हुई ऋतिक-दीपिका की फाइटर, जानें- एरियल एक्शन ने दर्शकों को किया इम्प्रेस या हुए डिप्रेस?

अब बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पाकिस्तानी कलाकारों की तरफ से मिल रही आलोचना पर अपना जवाब दिया है। सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं, जिस बात का उन्हें बुरा लग रहा है..मैं उन्हें बस यही कहना चाहता हूं कि वह फिल्म देखें कि क्या है और किस कॉन्टेक्स्ट में वह बात कही गयी है, उसके बाद रिएक्ट करें"।

मैंने कुछ सवाल खड़े किये हैं-सिद्धार्थ आनंद

पाकिस्तानी कलाकारों से मिल रही आलोचना पर सिद्धार्थ आनंद ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा, "आप जो बोल रहे हैं, वह आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट है, क्योंकि वह सिर्फ ट्रेलर है। अगर मैं पूरी कहानी उसमें बता दूंगा तो लोग मेरी फिल्म देखने के लिए थिएटर में क्यों ही आएंगे।

मैंने कुछ सवाल खड़े किये हैं और उसका जवाब जानने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा। मैंने फिल्म में वही परोसा है, जो फाइटर का मोटिव है। एक तरह से मैं इस चीज को लेकर काफी खुश हूं, क्योंकि मैंने वो किया है, जिसे जानने के लिए लोग इच्छुक हैं"। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के अलावा फाइटर में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, आकाश ओबेरॉय और संजीदा शेख ने अहम भूमिका अदा की है।

यह भी पढ़ें: Fighter की रिलीज से पहले Deepika Padukone ने कराया गजब का फोटोशूट, एक्ट्रेस का बॉसी लुक है धांसू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।