यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fatima Sana Shaikh: ‘मी टू के बाद लोगों में डर…’ आमिर खान की दंगल गर्ल ने कास्टिंग काउच पर बताई अंदर की बात
दंगल फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) किसी परिचय की मोहताज ...और पढ़ें

फातिमा सना शेख फाइल फोटो (Photo Credit- Instagram)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख दंगल गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। आमिर खान की बेटी का किरदार उन्होंने दंगल फिल्म में निभाया था। इससे उन्हें पहचान मिली और फैन फॉलोइंग में बढ़ोतरी हुई। सिनेमा लवर्स एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों का इंतजार कर रहे हैं। फातिमा फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं और वह फिल्म इंडस्ट्री और कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है। अब उन्होंने सेट पर इस तरह के अनुभव का सामना करने के बारे में बात की है।
मी टू अभियान के बाद आया बदलाव
फातिमा सना शेख ने इस बात को स्वीकार किया है कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच होता है, लेकिन उनका यह भी मानना है कि मी टू अभियान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में चीजें बदल गई हैं।
इस बारे में उन्होंने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत करते हुए कहा, मुझे ऐसा महसूस होता है कि अब चीजें बदल चुकी हैं। अब लोग ज्यादा जवाबदेह हैं। इन चीजों को लेकर अब वे थोड़े ज्यादा डरे हुए हैं। आज कास्टिंग काउच या दुर्व्यवहार के मामलों की शिकायत करने के लिए सेट पर यूनिट हैं, जिससे आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इन मुद्दों को अब ज्यादा गंभीरता से लिया जाता है और जांच भी होती है। ऐसा हर इंडस्ट्री में होने लगा है।

Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- 'मेट्रो इन दिनों' से पहले Aap Jaisa Koi में नजर आएंगी Fatima Sana, आर. माधवन के साथ दिखेगी फ्रेश केमिस्ट्री
क्या एक्ट्रेस को करना पड़ा है कास्टिंग काउच का सामना?
अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभवों पर खुलकर बात की। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस चीज का सामना नहीं किया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ये इंडस्ट्री पूरी तरह से खराब है। अभी तक जो घटना हुई है, वह केवल छोटा मामला है, जिसमें केवल व्यक्ति के साथ बातचीत या कोई डिमांड शामिल थी। ऐसा नहीं है कि इस तरह के मामले केवल फिल्मी दुनिया से ही सामने आते हैं। कॉर्पोरेट में भी इससे जुड़ी घटनाओं की जानकारी लगातार आती है।

Photo Credit- Instagram
एक्ट्रेस ने कार्पोरेट में पॉश की तारीफ जरूर की है। उनका कहना है कि आप इस बारे में वहा भी शिकायत कर सकते हैं और किसी भी तरह के अभद्र व्यवहार पर एक्शन भी लिया जाता है।
