विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेट्रो इन दिनों' से पहले Aap Jaisa Koi में नजर आएंगी Fatima Sana, आर. माधवन के साथ दिखेगी फ्रेश केमिस्ट्री

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 17 Jun 2025 12:19 PM (IST)

Fatima Sana Shaikh अपनी फिल्म मेट्रो... इन दिनों की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। अब फैंस के लिए एक ...और पढ़ें

फातिमा सना शेख की अगली फिल्म होगी 'आप जैसा कोई' (Photo Credit- X)
फातिमा सना शेख की अगली फिल्म होगी 'आप जैसा कोई' (Photo Credit- X)

HighLights

  1. मेट्रो इन दिनों को लेकर सुर्खियों में फातिमा शेख
  2. आर. माधवन के साथ अनाउंस हुई नई फिल्म
  3. ओटीटी पर इस तारीख से उठा पाएंगे मजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aap Jaisa Koi OTT Release: आर. माधवन और फातिमा सना शेख जल्दी ही रोमांटिक कपल के रूप में नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में दोनो अहम भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म के एक पुराने स्कूल के शख्स और एक चुलबुली लड़की की प्रेम कहानी को दिखाने वाला है जो दर्शकों को प्यार और हंसी से भर देगी। फिल्म के लिए दर्शकों ज्यादा इंतजार नहीं करना है।

कब रिलीज होगी 'आप जैसा कोई'?

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी है, जिसमें आर. माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी नजर आ रही है। यह एक दिल को छूने वाली रोमांटिक कहानी है, जो परिवार, प्यार और रिश्तों की खूबसूरती को दिखाती है। फिल्म का टीजर पहले ही फैंस का दिल जीत चुका है। नेटफ्लिक्स की ये फिल्म आप जैसा कोई 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Eleven OTT: तमिल सिनेमा प्रेमियों के लिए नई थ्रिलर, नवीन चंद्रा की 'इलेवन' देख रह जाएंगे हैरान

क्या होगी फिल्म की कहानी?

आप जैसा कोई दो अलग-अलग व्यक्तित्व वाले लोगों की कहानी है। आर. माधवन इसमें श्रीरेणु त्रिपाठी का किरदार निभा रहे हैं, जो एक शांत और संस्कृत पढ़ाने वाले टीचर हैं। वहीं, फातिमा सना शेख मधु बोस के रोल में हैं, जो एक जोशीली फ्रेंच टीचर हैं। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर होती है, और यहीं से उनकी मजेदार और भावुक प्रेम कहानी शुरू होती है। यह फिल्म मुंबई और कोलकाता की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई है, जो पुराने और नए प्यार के टकराव को दिखाती है। कहानी में हंसी, प्यार और अप्रत्याशित ट्विस्ट्स का तड़का है।

फिल्म में आर. माधवन और फातिमा सना शेख पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इनके अलावा करण वाही और नमित दास भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले मीनाक्षी सुंदरेश्वर बना चुके हैं। इसे करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा भी प्रोड्यूसर्स हैं। फिल्म का टाइटल 1980 की फिल्म कुर्बानी के मशहूर गाने आप जैसा कोई से लिया गया है, जो कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाता है।।

मेट्रो इन दिनों को लेकर भी दर्शकों में एक्साइटमेंट

फातिमा की फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर भी ऑडियंस में खूब बात चल रही है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग कहानी को लेकर बात कर रहे हैं। मूवी का म्यूजिक भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Photo Credit- X

ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल है, जिसमें इरफान खान, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं 'मेट्रो इन दिनों' की बात करें तो इस फिल्म में नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और अली फजल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- Panchayat 4 में एंट्री मारेंगे नए सांसद जी; चौथे सीजन में मचाएंगे सियासी तूफान, पढ़ें कौन हैं नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर?