इस कारण टली फरहान अख्तर और गर्लफ्रेंड शिबानी की शादी, 2020 में नहीं लेंगे फेरे
हाल ही में खबरें आ रही थीं कि फरहान अख्तर और शिबानी इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इन खबरों पर लगाम लग गई है क्योंकि दोनों इस साल शादी नहीं करेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर में से एक फरहान अख्तर जल्द ही एक स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म तूफान लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी की खबरों के कारण भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि फरहान इस साल शादी करने जा रहे हैं, वहीं अब खबरें हैं कि दोनों ने शादी को टाल दिया है।
हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। बताया गया है कि दोनों ही अपने लव रिलेशनशिप को काफी एंजॉय कर रहे हैं, और उन्हें अपने रिश्ते को साबित करने के लिए शादी की जरुरत नहीं है और दोनों फिलहाल अपने करियर को संवारनें में व्यस्त हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में शादी की उड़ती खबरों के बीच शिबानी दांडेकर को फरहान अख्तर के परिवार के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था, जिसके बाद शादी की खबरें पक्की समझी जा रही थीं। फरहान अख्तर की शादी की खबर पर पिता जावेद अख्तर का भी कमेंट आया था।
यह भी पढ़ें: Panga- Dil Ne Kaha Song: कंगना रनौत और जस्सी गिल के बीच गाने में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, देखें यहां
जावेद अख्तर ने फरहान और शिबानी की शादी पर कहा कि उन्हें फरहान ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन क्या पता, बच्चे सीक्रेटिव भी हो सकते हैं। इसके अलावा शिबानी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो उनसे मिल चुके हैं, वो काफी अच्छी हैं।
फरहान अख्तर और शिबानी अक्सर सोशल मीडिया में एक साथ तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में फरहान ने शिबानी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म तूफान में नज़र आने वाले हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।