विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panga- Dil Ne Kaha Song: कंगना रनौत और जस्सी गिल के बीच गाने में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, देखें यहां

By Ifat QureshiEdited By:
Published: Wed, 15 Jan 2020 04:00 PM (IST)

Panga- Dil Ne Kaha Song Out कंगना रनौत की फिल्म पंगा का गाना दिल ने कहा रिलीज़ हो चुका है। ...और पढ़ें

Panga- Dil Ne Kaha Song: कंगना रनौत और जस्सी गिल के बीच गाने में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, देखें यहां
Panga- Dil Ne Kaha Song: कंगना रनौत और जस्सी गिल के बीच गाने में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, देखें यहां

नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनौत जल्द ही नेशनल कबड्डी प्लेयर की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का बेहतरीन ट्रेलर पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है, जिसके बाद अब फिल्म के गाने भी रिलीज़ किए जा रहे हैं। हाल ही में पंगा फिल्म का रोमांटिक टाइटल ट्रेक रिलीज़ हुआ है, जिसमें कंगना और जस्सी की क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है।

हाल ही में कंगना रनौत के पेज द्वारा पंगा फिल्म के गाने दिल ने कहा की जानकारी दी गई है। गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया है, प्यार कैसा ये कमाल, दिल ने कहा, गाना रिलीज़ हो चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Pyaar. Kaisa yeh kamaal. #DilNeKaha out now. **LINK IN BIO** . . . . . @foxstarhindi @ashwinyiyertiwari @jassie.gill @therichachadha @neena_gupta @yagyabhasin @shankarehsaanloy @aseeskaurmusic @shahidmallya #JavedAkhtar @saregama_official

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

दिल ने कहा गाने में कंगना रनौत और जस्सी गिल के बीच क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में दोनों की लव स्टोरी भी दिखाई गई है। दोनों साथ में बेहद प्यारे नज़र आ रहे हैं। फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभाते नज़र आने वाले हैं।

गाने की बात करें तो दिल ने कहा गाने को जस्सी गिल और असीस कौर ने अपनी मेलोडियस आवाज़ दी है। वहीं लिरिक्स को जावेद अख्तर ने तैयार किया है। शंकर एहसान लॉय द्वारा कंपोज़ किए गए इस गाने को सारेगामा म्यूज़िक के पेज द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया है।

आपको बताते चलें कि फिल्म पंगा नेशनल कबड्डी प्लेयर जया निगम की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में कंगना एक मिडिल क्लास स्पोर्ट्स गर्ल का किरदार निभाने वाली हैं, जो शादी के बाद अपने टैलेंट को खो देती हैं। बाद में अपने परिवार के सपोर्ट से कंगना दोबारा खेल में अपनी जबरदस्त वापसी करती हैं।

इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ जस्सी गिल, रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता और यज्ञा भसीन भी अहम किरदार निभाते नज़र आने वाली हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म पंगा को इसी महीने 24 जनवरी को रिलीज़ किया जाने वाला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।